Trending News

 13 मार्च को जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये         ईरान जंग से कच्चे तेल में लगी आग की तपिश मंगलवार को थोड़ी कम हुई, सोमवार को 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँचने के बाद ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 91.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया         भारत बना T-20 विश्वकप 2026 का विजेता, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर जीता तीसरा खिताब, जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच, संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज         वर्ष 2026-27 में 3.03 करोड़ टन गेहूं और 76 लाख टन धान की MSP पर होगी खरीद, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला         चंडीगढ़ में सजेगा एग्री-टेक महाकुंभ, सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 13 से 15 मार्च तक कृषि मैक एक्सपो का आयोजन, आधुनिक खेती की दिखेगी झलक, नई तकनीक और यंत्रों की मिलेगी जानकारी       

भारत की पुरुष टी 20 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम के लिए बीसीसीआई ने की 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की

सूर्य कुमार यादव  की अगुआई में भारत की न्यूजीलैंड को रविवार को अहमदाबाद में आईसीसी पुरुष टी 20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में 96 रन से हरा कर खिताब बरकरार रखने वाली टीम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत साइकिया ने मंगलवार को यह घोषणा की।

शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और इशान किशन के अर्द्ध शतकों और रफ्तार के सौदागर जसप्रीत सौदागर के गेंद से ‘चौके’ की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप कप फाइनल में अहमदाबाद में 96 रन से हरा कर अपना खिताब बरकरार रखा। भारत(2007, 2024 व 2026) ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी 20 क्रिकेट विश्व कप खिताब जीता। भारतीय टीम अपने घर में खिताब जीतने व खिताब बरकरार रखने वाली और कुल तीसरी बार टी 20 क्रिकेट विश्व कप चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम है। 2026 के टी 20 विश्व कप से पहले भारत की तरह इंग्लैंड(2010 और 2022) में और वेस्ट इंडीज(2012 और 2016) में दो दो बार खिताब जीता था। भारत इस समय चैंपियंस ट्रॉफी और टी 20 क्रिकेट विश्व कप विजेता है और उसकी निगाहें अब अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप जीतने पर लगी हैं।

अभिषेक, संजू सैमसन व इशान किशन के अर्द्ध शतकों की बदौलत भारत ने अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (4/15) व बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (3/27) की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 159 रन पर ढेर कर फाइनल में 96 रन से जीत के साथ खिताब बरकरार रखा था।

बीसीसीआई ने मंगलवार को कहा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकताओ को आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप खिताब बरकरार रखने की ऐतिहाासिक उपलब्धि पर एक बार फिर बधाई देता और उसके भविष्य के लिए भी इसी तरह कामयाबी हासिल करने की दुआ भी करता है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post