Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

13 मार्च को जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये

किसान अपने भुगतान की स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं, इसके लिए उन्हें पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Farmers Corner’ में ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करना होगा

Published: 14:01pm, 10 Mar 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सरकार ने योजना की 22वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पात्र किसानों के बैंक खातों में 13 मार्च को 2,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

इससे पहले चर्चा थी कि फरवरी के अंत तक किसानों को किस्त मिल सकती है या फिर होली से पहले इसे जारी किया जाएगा। अब पीएम किसान के आधिकारिक अकाउंट के जरिए 13 मार्च की तारीख की पुष्टि कर दी गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में किसानों के खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक सरकार किसानों को 21 किस्तें जारी कर चुकी है और अब 22वीं किस्त जारी होने जा रही है।

हालांकि इस बार सभी किसानों को किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन किसानों ने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उनकी किस्त अटक सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरा होना अनिवार्य है। अगर किसी किसान ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो उसके खाते में पैसे नहीं आएंगे।

इसके अलावा अब फार्मर आईडी बनवाना भी जरूरी कर दिया गया है। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उन्हें भी किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। कई मामलों में बैंक खाते की गलत जानकारी, जैसे अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड गलत भरने पर भी भुगतान रुक सकता है।

किसान अपने भुगतान की स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं। इसके लिए उन्हें पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Farmers Corner’ में ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरने के बाद किसान यह देख सकते हैं कि उनका ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार बैंक सीडिंग पूरा है या नहीं।

यदि किसी कारण से पहले किस्त रुक गई थी और किसान ने अब सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, तो आगे की किस्त मिलने के साथ पिछली रुकी हुई किस्त भी जारी की जा सकती है। हालांकि यह पूरी तरह पात्रता और जांच पर निर्भर करेगा।

YuvaSahakar Desk