Trending News

NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित

इस अवसर पर सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं

Published: 11:00am, 27 Oct 2026

दूधसागर डेयरी के अध्यक्ष एवं अमूल फेडरेशन के चेयरमैन अशोकभाई चौधरी की अध्यक्षता में डेयरी के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डेयरी के वर्तमान कामकाज, नीतिगत निर्णयों, भविष्य की विकास योजनाओं तथा संस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अशोकभाई चौधरी को नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCDFI) के निदेशक नियुक्त किए जाने पर बोर्ड सदस्यों ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

चौधरी की इस नियुक्ति को सहकारी डेयरी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर डेयरी सहकारी संस्थाओं के संगठन में निदेशक के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से सहकारी डेयरी क्षेत्र से जुड़े विषयों पर उनकी भूमिका का विस्तार होगा।

बैठक में डेयरी के सुचारु संचालन, संस्थागत विकास और भविष्य की योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

YuvaSahakar Desk