Trending News

विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल

UPSSSC के फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भर्ती के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Published: 14:31pm, 27 Jul 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है, जबकि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान अथवा रसायन विज्ञान विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, फोरेंसिक साइंस, कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे रहेगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन में संबंधित भर्ती लिंक चुनें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

Jitendra