Trending News

नीट पेपर लीक मामला : सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, बिहार में बनाए गए तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पास CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर और 10,000 मीटर रेस में गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 5 अरेस्ट, झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे जापान में भूकंप से तबाही, 13 लोगों की मौत और कई लापता नीट पेपर लीक मामला : सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, बिहार में बनाए गए तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पास CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर और 10,000 मीटर रेस में गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 5 अरेस्ट, झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे जापान में भूकंप से तबाही, 13 लोगों की मौत और कई लापता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 4 वर्षीय ITEP कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 2 अगस्त तक करें अप्लाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि ITEP में प्रवेश केवल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) 2026 में प्राप्त स्कोर के आधार पर दिया जाएगा

Published: 09:41am, 29 Jul 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) 2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 2 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट itep.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो भविष्य में शिक्षक बनना चाहते हैं। अब विद्यार्थियों को पहले ग्रेजुएशन पूरा करने का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि 12वीं के बाद सीधे इस कोर्स में दाखिला लेकर शिक्षक बनने की दिशा में अपनी पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि ITEP में प्रवेश केवल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) 2026 में प्राप्त स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने NCET 2026 परीक्षा दी है या जिनके परिणाम का इंतजार है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। विश्वविद्यालय उम्मीदवारों के NCET स्कोर और उनके द्वारा भरी गई प्रोग्राम प्राथमिकताओं के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉग इन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी स्कैन की हुई पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तथा यदि लागू हो तो कैटेगरी सर्टिफिकेट तैयार रखना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक छात्र ब्रोशर और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

YuvaSahakar Desk