Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

पीएम मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन शुरू, मछुआरे ऐसे ले सकते हैं लाभ

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. 15 फरवरी तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं.

इस योजना के तहत मछली पालन क्षेत्र के विकास के लिए ज़रूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है.


Published: 16:58pm, 04 Feb 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार मछली पालन को सशक्त बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है. मछली पालकों की आय बढ़ाने और मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) शुरू की गई है. इस योजना के तहत मछली पालन क्षेत्र के विकास के लिए ज़रूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है.

कैसे ले सकते हैं लाभ ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए मछली पालकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है. जो भी मछली पालक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है. बता दें कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. 15 फरवरी तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं. 15 फरवरी के बाद किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

कैसे कर सकते हैं आवेदन ?

सहायक निदेशक मत्स्य, एचसी वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत वर्ष-2024-25 के लिये विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं के अन्तर्गत विभागीय आनलाइन पोर्टल http://fisheries.up.gov.in  पर परियोजना प्रस्ताव सहित आवेदन किया जा सकता है. पोर्टल को जन सामान्य के आवेदन के लिए खोल दिया गया है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फ़रवरी तक है.

योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विज्ञापन, विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है एवं कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, कक्ष सं-एस-32, विकास भवन, मुरादाबाद से किसी भी कार्यदिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

YuvaSahakar Desk