Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

भारतीय सेना में JAG एंट्री के लिए आवेदन शुरू, 17 अगस्त तक करें अप्लाई

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है

Published: 09:30am, 30 Jul 2026

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) जज एडवोकेट जनरल (JAG) एंट्री स्कीम 125वें कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अविवाहित पुरुष और महिला विधि स्नातक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती भारतीय सेना की लीगल ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए की जा रही है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों का CLAT PG 2026 परीक्षा में शामिल होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2027 के अनुसार 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उम्मीदवारों का चयन CLAT PG 2026 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षा आयोजित होगी। अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन, मेडिकल फिटनेस और रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल (JAG) अधिकारी सेना के कानूनी अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं। वे सैन्य अधिकारियों को कानूनी सलाह देने, कोर्ट-मार्शल मामलों की सुनवाई, सैन्य कानून और प्रशासनिक मामलों के साथ-साथ सेवा नियमों और अनुशासन से जुड़े कानूनी मामलों में सहायता प्रदान करते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करने और भर्ती प्रक्रिया, SSB इंटरव्यू तथा अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk