Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें अप्लाई

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए JNVST 2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा

Published: 14:27pm, 07 Jul 2026

अगर आप अपने बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में प्रवेश का यह सुनहरा अवसर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन और प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य छात्र या उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

28 नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए JNVST 2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का परिणाम मार्च या अप्रैल 2027 में घोषित किए जाने की संभावना है। इसके बाद चयनित छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त 2027 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

JNVST 2027 के लिए छात्र केवल एक बार ही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्र का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। इसके साथ ही छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई मान्यता प्राप्त स्कूल से की हो। अभ्यर्थी उसी जिले का मूल निवासी होना चाहिए, जिस जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में वह प्रवेश के लिए आवेदन कर रहा है। छात्र की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। जो छात्र पहले ही कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5 में पढ़ रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

जिले के आधार पर लागू हुआ नया नियम

इस वर्ष नवोदय विद्यालय समिति ने जिले के आधार पर प्रवेश का नया नियम लागू किया है। छात्र केवल अपने गृह जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई छात्र पड़ोसी जिले के किसी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है, तो वह विद्यालय उसके घर से 10 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। समिति आवेदन में दी गई जानकारी का सत्यापन करेगी और गलत जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थी का चयन रद्द किया जा सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आवेदन के लिए सबसे पहले JNVST की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध “Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28)” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर फॉर्म सबमिट करें।

100 अंकों की होगी परीक्षा, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

JNVST 2027 परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1.25 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

YuvaSahakar Desk