Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

Uttar Pradesh: मत्स्य फसल बीमा योजना के लिए आवेदन शुरू, ऐसे ले सकते हैं लाभ

'मत्स्य फसल बीमा योजना' के लिए 13 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे है

इस योजना के तहत मछली पालन क्षेत्र के विकास के लिए ज़रूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है. जिसको लेकर ऑफलाइन आवेदन करना होता है.


Published: 14:19pm, 17 Feb 2025

अगर आप मत्स्य पालक हैं तो ये खबर आपके लिए है. यूपी सरकार मत्स्य पालन करने वालों को बीमा योजना से लाभान्वित कर रही है. मत्स्य पालकों से बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन मांगे जा रहे है. इससे उन्हें दुर्घटना के साथ-साथ किसी अपूर्णनीय क्षति पर लाभ दिया जाएगा और इसके लिए अलग-अलग तहसीलों में अलग-अलग किसानों को चिन्हित किया जा रहा है.

आवेदन की अंतिम तिथि

यूपी सरकार की मत्स्य फसल बीमा योजना के तहत मछली पालन क्षेत्र के विकास के लिए ज़रूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होता है. इस योजना के लिए आवेदन जारी हैं और 25 फरवरी तक ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है.

लखनऊ के सहायक निदेशक मत्स्य डॉ महेश चौहान ने बताया कि ‘मत्स्य फसल बीमा योजना’ के लिए 13 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे है जो किसी भी कार्यालय दिवस पर कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, लखनऊ कमरा नं एफ-26 प्रथम तल विकास भवन, सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर लखनऊ में जमा किए जा सकते है, जिससे किसानों को ज्यादा भटकना न पड़े और उन्हें फायदा हो. उन्होंने बताया कि इस योजनाओं के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु जनपदीय कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है.

वहीं मत्स्य अधिकारी डॉ महेश चौहान ने कहा कि लगातार किसानों से पंजीकरण कराए जा रहे हैं.अलग-अलग स्थान पर कृषक मछली पालन कर रहे हैं.  जिससे उन्हें जागरूकता मिल सके. विभाग का एकमात्र उद्देश्य है कि इस बीमा योजना से किसी किसान को नुकसान ना हो, यदि किसी किसान के साथ भविष्य में कोई घटना दुर्घटना होती है, तो उसे तुरंत लाभ दिया जाए.

आवश्यक दस्तावेज

डॉ चौहान ने बताया कि इस बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो के साथ अपने व्यवसाय स्थल की फोटो विभाग को उपलब्ध करानी होगी. इसके साथ ही यदि वह ऑनलाइन अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें यूपी फिस फार्मर ऐप डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करना होगा.

YuvaSahakar Desk