Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

मुंबई यूनिवर्सिटी एडमिशन 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन

मुंबई यूनिवर्सिटी के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

Published: 12:25pm, 07 Jul 2026

मुंबई विश्वविद्यालय ने स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और चार वर्षीय स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने उन छात्रों को अतिरिक्त समय दिया है, जो अभी तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं।

इन पोर्टल्स के माध्यम से करें आवेदन

स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार muugadmission.samarth.edu.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं चार वर्षीय स्नातक डिग्री (FYUG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए muadmission.samarth.edu.in पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

मुंबई यूनिवर्सिटी के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक विवरण दर्ज कर पंजीकरण पूरा करें। रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें और आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरें। निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और जहां लागू हो, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

15 जुलाई से पहले पूरी करें प्रक्रिया

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन पत्र जमा करना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान सहित सभी प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं 15 जुलाई 2026 तक पूरी करनी होंगी।

YuvaSahakar Desk