Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

AFCAT 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AFCAT 02/2026 परीक्षा का आयोजन 8 और 9 अगस्त 2026 को किया जाएगा

Published: 09:30am, 31 Jul 2026

भारतीय वायु सेना ने AFCAT 02/2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवारों ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 02/2026 के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक AFCAT पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी देख सकते हैं।

AFCAT 02/2026 परीक्षा का आयोजन 8 और 9 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग ब्रांच तथा ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में भर्ती की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें AFCAT 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप

उम्मीदवार सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद AFCAT 02/2026 Candidate Login लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें। यदि कैप्चा सत्यापन मांगा जाए तो उसे पूरा करें और Submit पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी। उम्मीदवार इस स्लिप को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

उम्मीदवार रखें इन बातों का ध्यान

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है। यह एडमिट कार्ड नहीं है, इसलिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता। उम्मीदवार स्लिप में दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो भारतीय वायु सेना से आधिकारिक AFCAT पोर्टल के माध्यम से संपर्क करें।

YuvaSahakar Desk