DU में एक वर्षीय PG प्रोग्राम के लिए एडमिशन शुरू, 11 जुलाई तक करें आवेदन

एक वर्षीय पीजी कार्यक्रम में केवल वही छात्र आवेदन के पात्र हैं, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (UGCF) 2022 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया है

Published: 11:59am, 06 Jul 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत पहली बार एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र 5 जुलाई से 11 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) विश्वविद्यालय के आधिकारिक पीजी प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किया गया यह एक वर्षीय मास्टर प्रोग्राम नई शैक्षणिक व्यवस्था के तहत योग्य छात्रों को कम समय में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने का अवसर देगा। इस पहल का उद्देश्य उच्च शिक्षा को अधिक लचीला और छात्र-केंद्रित बनाना है।

कौन कर सकता है आवेदन?

एक वर्षीय पीजी कार्यक्रम में केवल वही छात्र आवेदन के पात्र हैं, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (UGCF) 2022 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को संबंधित पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों और आवश्यक शैक्षणिक क्रेडिट को पूरा करना होगा। प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक पीजी प्रवेश पोर्टल पर जाएं और अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल से साइन इन करें। इसके बाद इच्छित एक वर्षीय पीजी कार्यक्रम का चयन कर आवेदन पत्र भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद सभी विवरणों की जांच करें और आवेदन जमा करें। भविष्य के लिए पुष्टि (Confirmation) पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x