Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट का सुनहरा मौका, 25,000 रुपये तक मिलेगा मासिक स्टाइपेंड

इच्छुक छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

Published: 11:13am, 28 Jul 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) छात्रों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के नए अवसरों की घोषणा की है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी इन अवसरों के तहत चयनित छात्रों को उद्योग में कार्य करने का अनुभव मिलने के साथ-साथ प्रति माह 25,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

यह अवसर  Planet 9X Technologies और Internzvalley जैसी कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मनोविज्ञान, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, सेल्स और मार्केटिंग सहित विभिन्न विषयों के छात्र निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

Planet 9X Technologies ने दिल्ली विश्वविद्यालय के BBA और BCom छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। नई दिल्ली स्थित इस इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिए जाएंगे। इच्छुक छात्र 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा Internzvalley ने इंटर्नशिप और प्लेसमेंट दोनों के लिए आवेदन मांगे हैं। कंपनी बिजनेस डेवलपमेंट इंटर्न (सेल्स एंड मार्केटिंग) और बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट (BDA) पदों पर भर्ती कर रही है। चयनित उम्मीदवारों को बेंगलुरु कार्यालय से फुल-टाइम कार्य करना होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 2023 से 2027 बैच के छात्र आवेदन के पात्र हैं।

Internzvalley में चयनित इंटर्न को 15,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड और 10,000 रुपये तक का इंसेंटिव मिलेगा। वहीं बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट पद पर प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को 7.5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का वार्षिक पैकेज दिया जा सकता है।

इच्छुक छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk