Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

WHO में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, सीखने के साथ मिलेगा स्टाइपेंड

यह इंटर्नशिप 5 अक्टूबर 2026 से 19 मार्च 2027 तक चलेगी

Published: 11:05am, 17 Jul 2026

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हेल्थ इमरजेंसीज इंटर्नशिप-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप सार्वजनिक स्वास्थ्य, महामारी नियंत्रण और वैश्विक स्वास्थ्य नीतियों के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य आपात स्थितियों से जुड़ी परियोजनाओं पर विशेषज्ञों के साथ काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

क्या मिलेगा सीखने का अवसर?

इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागी महामारी नियंत्रण, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल रणनीतियों, डेटा विश्लेषण, रिसर्च, रिपोर्ट तैयार करने और वैश्विक स्वास्थ्य नीतियों पर काम करेंगे। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

पात्रता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल-टाइम अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी की हो। साथ ही वे मेडिसिन, बायोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, वायरोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल साइंस, इंफॉर्मेशन साइंस, स्टैटिस्टिक्स, पब्लिक हेल्थ या संबंधित विषयों में अध्ययन कर रहे हों।

इंटर्नशिप की अवधि

यह इंटर्नशिप 5 अक्टूबर 2026 से 19 मार्च 2027 तक चलेगी। इसकी कुल अवधि 24 सप्ताह निर्धारित की गई है।

जरूरी कौशल

उम्मीदवार के पास अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, टीमवर्क की क्षमता और विभिन्न संस्कृतियों के साथ काम करने का दृष्टिकोण होना चाहिए। इसके अलावा MS Word, Excel और PowerPoint का सामान्य ज्ञान आवश्यक है। डेटा एनालिसिस, रिसर्च, रिपोर्ट लेखन तथा सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर का अनुभव अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा। अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान अनिवार्य है, जबकि फ्रेंच या संयुक्त राष्ट्र की अन्य आधिकारिक भाषाओं की जानकारी अतिरिक्त लाभ दे सकती है।

स्टाइपेंड और अन्य सुविधाएं

चयनित इंटर्न को रहने-खाने के खर्च के लिए मासिक लिविंग अलाउंस दिया जाएगा। जिनेवा में यह राशि 739 से 1,680 स्विस फ्रैंक (CHF) प्रति माह तक हो सकती है। इसके अलावा प्रत्येक कार्य दिवस के लिए 20 CHF का लंच वाउचर, दुर्घटना बीमा और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार WHO के आधिकारिक करियर पोर्टल  tinyurl.com/34py2b3c पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए प्रोफाइल पूरी कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

YuvaSahakar Desk