Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

बंगाल टाइगर्स सडनडेथ में पाइपर्स को हरा कर महिला HIL के फाइनल में

निर्धारित समय में गोलरहित ड्रॉ के बाद श्राची बंगाल टाइगर्स ने एसजी पाइपर्स को सडन डेथ शूटआउट में 7-6 से हराकर बोनस अंक के साथ महिला एचआईएल 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली।

Published: 17:36pm, 07 Jan 2026

श्राची बंगाल टाइगर्स ने एसजी पाइपर्स को महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 के मैच में रांची में मंगलवार रात निर्धारित समय में गोलरहित बराबरी के बाद सडन डेथ शूटआउट में 7-6 से हराकर बोनस अंक के साथ फाइनल में स्थान बना लिया।

दरअसल मंगलवार का यह मैच एसजी पाइपर्स की महिला टीम के लिए महज औपचारिकता था क्योंकि वह इस मैच से पहले ही अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर फाइनल में स्थान बना चुकी थी।

शूटआउट में बंगाल टाइगर्स के लिए पूर्णिमा यादव और नूर डी बाट ने गोल किए, जबकि एसजी पाइपर्स के लिए युआना कैस्टेलारो व कैटलिन नॉब्स ने गोल किए।

सडन डेथ में बंगाल टाइगर्स के लिए डी बाट, पूर्णिमा यादव, ललरेमसियामी, मैनुएला और सुखबीर — पांचों खिलाड़ियों ने गोल किए। एसजी पाइपर्स के लिए सडन डेथ में नवनीत कौर, नॉब्स, कैस्टेलारो व वियाना ने गोल किए, जबकि इशिका गोल करने से चूक गई।

YuvaSahakar Desk