Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

शैफाली वर्मा ICC टी-20 महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर, स्मृति तीसरे पर बरकरार

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की शैफाली वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर की आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। शैफाली छठे स्थान पर पहुंच गईं, जबकि रेणुका गेंदबाजी में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर आ गई हैं। दीप्ति शर्मा गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।

Published: 16:50pm, 30 Dec 2025

भारत की ओपनर शैफाली वर्मा ने बल्ले से और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने गेंद से श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा पांच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर आईसीसी महिला टी-20 खिलाड़ियों की अपनी रैंकिंग बेहतर की।

पहले दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज रह चुकी शैफाली वर्मा श्रीलंका के खिलाफ बीते हफ्ते टी-20 क्रिकेट सीरीज में तीन अर्द्धशतक जड़कर चार पायदान ऊपर चढ़कर आईसीसी टी-20 महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गईं, जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना तीसरे स्थान और कप्तान हरमनप्रीत कौर 15वें स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं जेमिमा रॉड्रिग्ज एक स्थान खिसकने के बावजूद दसवें स्थान पर हैं।

भारत की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर आईसीसी महिला टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 21 रन देकर चार विकेट चटकाकर आठ पायदान ऊपर चढ़कर दक्षिण अफ्रीका की नोनकुलुलेको मलाबा के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गईं। वहीं भारत की ऑफ-स्पिनर दीप्ति शर्मा नंबर एक पर बनी हुई हैं। भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचारिणी 17 पायदान ऊपर चलकर आईसीसी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में 52वें और वैष्णवी शर्मा 124वें स्थान पर पहुंच गईं।

YuvaSahakar Desk