Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

हम मौजूदा महिला एचआईएल में पूरे जोश से खेलेंगे: सलीमा टेटे

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे इस सीजन भी JSW सूरमा हॉकी क्लब की सह-कप्तान रहेंगी। उनकी ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और खेल की गति को नियंत्रित करने की कला मिडफील्ड में टीम की सबसे बड़ी ताकत होगी।

Published: 16:41pm, 29 Dec 2025

मिडफील्डर सह कप्तान भारत की सलीमा टेटे की अगुआई में जेएसड्बल्यू सूरमा हॉकी क्लब 2025-26 महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में श्राची बंगाल टाइगर्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज  करेगी।

सलीमा टेटे ने कहा, ‘हमारी टीम को पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से खासी मजबूती मिली है। हम मौजूदा महिला एचआईएल में चौकस होकर खेलने के बजाय हम पूरे जोश के साथ खेलेंगे। हमें मालूम है जब हम एक इकाई के रूप में खेलते हैं तो हम क्या कुछ कर सकते हैं। हमें अपनी क्षमता मालूम है और यही हमें खुल कर खेलने का मौका देता है। हमारी योजना अपने मन की आवाज सुनकर पूरे मैच में प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देने की है।’

जेएसड्ब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब की सह कप्तान गोलरक्षक सविता का मानना है कि शुरू के मैचों से ही हमारी टीम के असल चरित्र का मालूम पड़ जाएगा। सविता ने कहा, ‘ पहले मैच में एकदम शानदार खेल की बजाय आपको एक इकाई के रूप में मुस्तैदी दिखाने की जरूरत होती है। पहले मैच में अहम यह है कि आप दबाव में एक दूसरे से किस तरह संवाद करते हैं और अपनी गलतियों के सबक ले किस तरह संभलते हैं। हम यदि बतौर टीम धैर्य से खेल एक दूसरे के साथ सही ढंग से कदम ताल करते हैं तो अच्छे नतीजे मिलते हैं।’

जेएसड्बल्यू सूरमा हॉकी क्लब के हेड कोच जूड मेंजेज ने कहा, ‘हमारी टीम में जीत की भूख बरकरार है और पूरी तरह परिपक्व है। हमारी टीम ने पूरी शिद्दत से अभ्यास किया है। हमारी खिलाड़ी यह जानती हैं कि खेल में निरंतरता अनुशासन और पूरी शिद्दत से अभ्यास करने में आती है न कि शॉर्टकट से। हमारा फोकस अपना खेल खेलने पर है।‘

YuvaSahakar Desk