Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मानवाधिकार आयोग के नये अध्यक्ष बने जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम, रह चुके हैं सुप्रीम कोर्ट के जज

सु्प्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनएचआरसी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा का कार्यकाल जून में खत्म हो जाने के बाद से यह पद खाली था।

Published: 11:03am, 24 Dec 2024

सु्प्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनएचआरसी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा का कार्यकाल जून में खत्म हो जाने के बाद से यह पद खाली था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम को एनएचआरसी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मद्रास लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई करने वाले रामासुब्रमण्यम का जन्म 30 जून, 1958 को हुआ। अपनी स्कूली पढ़ाई गृह जिले में ही पूरी करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन चेन्नई के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद कॉलेज से किया। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1983 में उन्होंने वकालत शुरू कर दी। करीब दो दशक तक मद्रास हाईकोर्ट में वकालत करने के बाद 2006 में उन्हें इसी हाईकोर्ट का जज का बनाया गया।

बाद के वर्षों में उनका ट्रांसफर मद्रास से हैदराबाद हाईकोर्ट में कर दिया गया। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हाईकोर्ट के जज के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके जस्टिस रामासु्ब्रमण्यम 2019 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए। कुछ महीनों बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियु्क्त किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने रिटायरमेंट तक चार साल तक सुप्रीम कोर्ट में अपनी सेवाएं दी। 29 जून, 2023 को वे सुप्रीम कोर्ट जज से रिटायर हुए ।

YuvaSahakar Team

Recent Post