Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

वनवेग के दो गोल से जर्मनी ने द.अफ्रीका पर 4-0 से आसान जीत से किया आगाज

न्यूजीलैंड से हारने के बावजूद चीन ने जीवट दिखाया

स्ट्राइकर जस्टिन वरवेग के दो मैदानी गोल की बदौलत मौजूदा और सात बार की चैंपियन जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका को एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2025 तमिलनाडु में मदुरे में पूल ए के मैच  में शुक्रवार को  4-0 से हराकर अपना अभियान शुरू किया। विजेता जर्मनी के लिए पॉल ग्लेंडर ने पेनल्टी कॉर्नर व बेन हाशबाख ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। जर्मनी को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले और इमें से  ग्लेंडर ने मात्र एक को गोल में बदला जबकि दक्षिण अफ्रीका को भी पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल पाया।

लुइस रो के दो मैदानी गोल तथा मिलो थॉम्पसन व ग्रेगरी थॉम्पसन के एक एक गोल की बदौलत आयरलेंड ने कनाडा को पूल ए के एक अन्य मैच में पूल ए में मदुरे में 4-3  से शिकस्त दी। कनाडा के लिए लाइटन डिसूजा ने दो पेनल्टी कॉर्नरों को गोल में बदला जबकि गुरनूर भुल्लर ने एक मैदानी गोल किया। आयरलैंड को सात पेनल्टी कॉर्नर मिले वह एक को ही गोल में बदला पाया।
ब्रूनो एविला की पेनल्टी कॉर्नर पर दागे तीन गोल की बदौलत दो बार की उपविजेता स्पेन ने मिस्र पर  चेन्नै में पूल डी में 8-0 की बड़ी जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। विजेता स्पेन के लिए मार्टन जोसेप ने दो मैदानी गोल किए जबकि अलबर सेरेहिना व लुआन विलालोंगा ने एक गोल किया।

जोटी एल्मस के दो मैदानी तथा पेनल्टी स्ट्रोक पर दागे एक गोल सहित दागे तीन  तथा ओवेन ब्राउन तथा सैम लिंटाज के एक एक मैदानी गोल की बदौलत पूल सी में न्यूजीलैंड ने चीन को ही चेन्नै में कडे़ संघर्ष के बाद 5-3 से हराया। चीन के लिए पेनल्टी कॉर्नर पर यूबो वांग ने दो तथा जियालियांग जेंग एक गोल दागा। चीन के अआखिरी क्वॉर्टर में गजब की सघर्ष क्षमता दिखाते हुए दो गोल दागे दिल जीत लिया।  चीन को दस पेनल्टी कॉर्नर मिले और उसने इसमें से तीन को गोल में बदला। न्यूजीलैंड को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल पाया।  निकोलस रॉड्रिग्ज के पेनल्टी कॉर्नर पर पर दागे दो गोल तथा मातियो तोरिजियानी और कुरेरा के एक एक मैदानी गोल की बदौलत दो बार चैंपियन रह चुके अर्जेंटीना ने चेन्नै में  जापान को पूल सी में 4-1 से हराया। पराजित जापान के लिए इकलौता गोल नारु किमुरा ने दागा।

मातिज लाउर्स के चार मैदानी,  हयूगो लबुशेर के तीन, लुकस बाल्थाजार के दो तथा, थियरे बेंजामिन, नाथन रॉगी, मैथायिस  फ्रेंकोइज के एक एक गोल से बेल्जियम ने नामिबिया को पूल डी में मदुरै में 12-1 से हरा कर पहले दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। नामिबिया के लिए एकमात्र गोल मैथ्यू लासेन ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर दागा।

YuvaSahakar Desk