Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 3 बजे तक 78.66% मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

इंडियन नेवी नेहरू सीनियर पुरुष हॉकी फाइनल में रेलवे स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड से भिड़ेगी

इस साल की उपविजेता इंडियन नेवी ने पेट्रोलियम स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) को सोमवार को यहां शिवाजी स्टेडियम में 3-1  से हराकर एसएनबीपी 61 वें नेहरू सीनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान पा लिया

स्कीमर पवन राजभर के बेहतरीन खेल की बदौलत मुरुगप्पा गोल्ड कप और सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की इस साल की उपविजेता इंडियन नेवी ने पेट्रोलियम स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) को सोमवार को यहां शिवाजी स्टेडियम में 3-1  से हराकर एसएनबीपी 61 वें नेहरू सीनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान पा लिया। विजेता इंडियन नेवी के लिए कुलदीप,सुशील धनवाड़ और के सेल्वाराज ने एक एक गोल किया। पराजित पेट्रोलियम स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड के लिए इकलौता गोल डिप्सन तिर्की ने किया।

इंडियन नेवी की टीम फाइनल में रेलवे स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) से भिड़ेगी। गुरसाहिबजीत सिंह, प्रताप लाकरा और रवि के एक एक गोल से रेलवे स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड ने सेमीफाइनल में इंडियन एयर फोर्स (आईएएफ) कसे 3-0 से हराया।

कुलदीप ने 17 वें मिनट मे गोल कर इंडियन नेवी का पेट्रोलियम स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड के खिलाफ सेमीफाइनल में खाता खोला। सुशील धनवाड़ ने तीसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर इंडियन नेवी को 2-0 से आगे कर दिया। राजभर और अजिंक्य के बढ़िया अभियान पर डी सेल्वाराज ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में बढ़िया मैदानी गोल कर इंडियन नेवी की बढ़त 3-0 कर दी। आखिरी मिनट में पेट्रोलियम स्पोटर्स प्रमोशन बोर्ड को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजिंदर ने खुद गेंद को फ्लिक करने की बजाय डिप्सन तिर्की की ओर सरकाया और उन्होंने गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया।

YuvaSahakar Desk