Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

ऋषभ पंत की द.अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज में भारत के उपकप्तान के रूप में वापसी

चोट से उबरकर ऋषभ पंत ने दोबारा टीम इंडिया में वापसी की है। उन्हें उपकप्तान बनाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। आकाशदीप भी फिट होकर टीम में लौटे हैं, जबकि तिलक वर्मा को दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ भारत ‘ए’ की कप्तानी सौंपी गई है।

Published: 17:00pm, 06 Nov 2025

चोट से उबरकर फिट होकर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने मेहमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम में बतौर उपकप्तान वापसी कर ली है। दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज का पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होगा।

ऋषभ पंत ने विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन की जगह और तेज गेंदबाज आकाशदीप ने भी फिट होकर प्रसिद्ध कृष्णा की जगह भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है। चोट के चलते ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज आकाशदीप मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ बीते महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर रहे थे। भारत ने वेस्ट इंडीज से यह सीरीज 2-0 से जीती थी।

बंगाल के लिए शानदार गेंदबाजी करने के बावजूद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम से बाहर रखे जाने पर सवाल उठ रहे हैं। ऋषभ पंत ने बतौर कप्तान दूसरी पारी में 90 रन बनाकर भारत ‘ए’ को दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ चार दिवसीय मैच में जीत दिलाकर खुद को मैच फिट साबित किया और भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की जगह पक्की की।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ ऋषभ पंत के चोट के चलते बाहर रहने पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने शतक जड़ा था, लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्हें भारत की एकादश में जगह मिलना मुश्किल दिख रहा है।

भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में 61.90% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका इसी महीने पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर में दो टेस्ट की सीरीज एक-एक से ड्रॉ करा कर 50% अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

ऋषभ पंत के पैर में इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के दौरान फ्रैक्चर हो गया था, जबकि आकाशदीप इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद पीठ की चोट के कारण दिलीप ट्रॉफी मैच से भी बाहर रहे। इसके बाद उन्होंने बंगाल के लिए दो रणजी ट्रॉफी मैच खेलकर अपनी फिटनेस साबित की।

भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर-उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डीकल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतिश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाशदीप।

तिलक वर्मा को दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ भारत ‘ए’ की कप्तानी

तिलक वर्मा की कप्तानी में सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत ‘ए’ टीम की घोषणा की है। ऋतुराज गायकवाड़ को भारत ‘ए’ का उपकप्तान चुना गया है। भारत ‘ए’ टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

भारत ‘ए’ की टीम दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ तीन वनडे मैच 13, 16 व 19 नवंबर को राजकोट में खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत ‘ए’ टीम:

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, इशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निशात सिंधू, विपराज निगम, मानव सुतार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

YuvaSahakar Desk