Trending News

रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल मिला सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई ,दिल्ली में अब रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान ही प्रोटेस्ट के लिए तय CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल मिला सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई ,दिल्ली में अब रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान ही प्रोटेस्ट के लिए तय CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

NYCS के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़

एनवाईसीएस की पाटन शाखा ने आशा एकेडमी में रोजगार मेले का आयोजन कर ग्रामीण युवाओं को रोजगार और करियर विकास के अवसर प्रदान किए। 25 गांवों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जिससे आत्मनिर्भर भारत मिशन की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ा।

Published: 14:55pm, 06 Nov 2025

एनवाईसीएस की पाटन (गुजरात) शाखा ने पिछले दिनों आशा एकेडमी में रोजगार मेले का आयोजन किया। इस मेले में आस-पास के 25 गांवों से सैकड़ों युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा अलग-अलग कंपनियों में आवेदन किया। यह आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनके करियर निर्माण में सहयोग देने के उद्देश्य से किया गया। 

इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े रोजगार अवसरों, प्रशिक्षण योजनाओं और करियर मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन किया गया। इससे युवाओं को न सिर्फ नौकरियों की जानकारी मिली, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार भी हुआ। इस रोजगार मेले का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं तक रोजगार की पहुंच को सुलभ बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ना था। यह मेला इस दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

Rural Youth Connect with Opportunities at Patan Employment Mela

इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से एनवाईसीएस के महाप्रबंधक अभिषेक कुमार, राजस्थान के प्रतिनिधि राजेश गुर्जर, आशा एकेडमी के निदेशक निश्चल यादव, सरपंच लाल सिंह शेखावत, महिपाल यादव (आशा देवी पी.जी. कॉलेज के व्यवस्थापक),  प्राचार्य सुखवीर यादव, भाजपा नेता रामसिंह दासाला, प्रदीप यादव (कालामेडा) और मनीष शर्मा (हसामपुर) विशेष रूप से मौजूद रहे।

YuvaSahakar Desk