Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

तमिलनाडु की सहकारी बैंकों में अब 24×7 कॉल सेंटर की सुविधा

ग्राहकों को मिलेगी चौबीसों घंटे बैंकिंग सहायता, कॉल और व्हाट्सऐप से जुड़ेंगी सहकारी बैंक शाखाएं

Published: 10:30am, 24 Oct 2025

तमिलनाडु सहकारी विभाग ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब तमिलनाडु स्टेट को-ऑपरेटिव (TNSC) बैंक और राज्य की 24 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) के लिए 24 घंटे और 7 दिन चलने वाला कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा।

इस कॉल सेंटर के जरिए लोग बैंक से जुड़ी सभी सेवाओं जैसे बचत खाता, ऋण (लोन) और जल्द ही आने वाले क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आसानी से ले सकेंगे। बैंक वॉइस कॉल और व्हाट्सऐप दोनों माध्यमों से सहायता उपलब्ध कराएगा।

इसके लिए विभाग ने एक अत्याधुनिक संपर्क केंद्र (Contact Centre) बनाने के लिए टेंडर जारी किए हैं, जो सीधे बैंक के कोर बैंकिंग सिस्टम से जुड़ा होगा। यह सुविधा 933 जिला सहकारी बैंक शाखाओं और 55 राज्य सहकारी बैंक शाखाओं में लागू की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर, तेज़ और भरोसेमंद सेवा देना है ताकि वे निजी बैंकों की तरह ही किसी भी शाखा से बैंकिंग कर सकें, ऑनलाइन लेनदेन कर सकें और एटीएम सेवाओं का लाभ उठा सकें।

तमिलनाडु सरकार का यह कदम सहकारी बैंकिंग प्रणाली को और आधुनिक व ग्राहक-हितैषी बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

YuvaSahakar Desk