Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

हरियाणा में सजावटी मछली पालन को बढ़ावा, सरकार दे रही बंपर सब्सिडी

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 8 लाख रुपये तक की परियोजना लागत पर श्रेणी के अनुसार 40% से 60% तक सब्सिडी दी जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और अनुसूचित जाति के नागरिकों को स्थायी व लाभकारी रोजगार से जोड़ना है।

Published: 15:55pm, 06 Oct 2025

हरियाणा सरकार ने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए महत्वाकांक्षी योजना के तहत सजावटी मछली पालन यूनिट स्थापित करने पर विशेष सब्सिडी देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत शुरू की गई इस पहल का लक्ष्य लोगों को स्थायी एवं लाभदायक व्यवसाय के अवसर प्रदान करना है।

इस योजना के अनुसार, एक मछली पालन यूनिट की कुल अनुमानित लागत 8 लाख रुपये तय की गई है। सामान्य वर्ग के आवेदकों को इस लागत का 40 प्रतिशत यानी 3.20 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में मिलेगा। वहीं, महिला उद्यमियों और अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत की अधिकतम सब्सिडी दी जाएगी, जो 4.80 लाख रुपये तक हो सकती है। इसका अर्थ है कि महिला या अनुसूचित जाति के आवेदकों को केवल 3.20 लाख रुपये स्वयं निवेश करना होगा।

लाभार्थी बनने के लिए आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है और परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। मछली पालन यूनिट के लिए कम से कम 150 वर्ग मीटर खाली जमीन की व्यवस्था होना जरूरी है, जिसपर पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो। यह जमीन आवेदक के नाम हो या सात साल के लिए रजिस्टर्ड पट्टे पर ली गई हो।

आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने अंत्योदय-सरल (Antyodaya-SARAL) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की है। नए उपयोगकर्ता पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि पुराने उपयोगकर्ता सीधे लॉगिन कर योजना के फॉर्म को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक की जा सकती है। अधिक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-3968400 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

इस योजना से प्रदेश के उद्यमी सजावटी मछली पालन में स्वावलंबी बनकर नए रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post