Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

NAFED का नेट प्रॉफिट 15% बढ़ा, टर्नओवर 26,946 करोड़ पार

कृषि सहकारी संस्था नैफेड (NAFED) ने वित्त वर्ष 2024-25 में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। संस्था का टर्नओवर 26,946.59 करोड़ रुपये रहा और नेट प्रॉफिट 565.22 करोड़ रुपये पहुंचा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 फीसदी अधिक है। भारत मंडपम में आयोजित 68वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन जेठाभाई अहिर ने लाभांश का प्रस्ताव रखा और तकनीकी व कारोबारी विस्तार की जानकारी दी।

Published: 14:19pm, 29 Sep 2025

राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) ने वित्त वर्ष 2024-25 में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। संस्था ने इस वर्ष 26,946.59 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया है, जबकि उसे 777.14 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल प्रॉफिट और 565.22 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक नेट प्रॉफिट हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में नेट प्रॉफिट में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में NAFED ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में अपनी 68वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता NAFED के चेयरमैन जेठाभाई अहिर ने की। इस बैठक में नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (NCUI) और IFFCO के अध्यक्ष दिलीप संघाणी, KRIBHCO के चेयरमैन सुधाकर चौधरी और NAFED के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में चेयरमैन अहिर ने कहा कि संस्था ने बीते वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि की है और सदस्यों को 15 प्रतिशत का लाभांश प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था की शेयर पूंजी 50.68 करोड़ रुपये से बढ़कर 61.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे ऋण लेने की क्षमता में भी इजाफा हुआ है।

प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत NAFED ने 50.77 लाख मीट्रिक टन दाल और तेलहन की खरीदारी की, जिसकी कुल कीमत 31,493.35 करोड़ रुपये रही। इस पर संस्था को 379.88 करोड़ रुपये का सर्विस चार्ज प्राप्त हुआ। मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF) के अंतर्गत भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनमें 70.58 करोड़ रुपये की दाल की खरीद और 6,053.67 करोड़ रुपये मूल्य के 9.006 लाख मीट्रिक टन स्टॉक का ट्रांसफर शामिल है। इसके अलावा संस्था ने 615.96 करोड़ रुपये में 2.24 लाख टन प्याज, 389.30 करोड़ रुपये में 1.39 लाख टन गेहूं और धान खरीदा।

खपत और वितरण के क्षेत्र में भी NAFED ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) और विभिन्न राज्यों को 1.88 लाख टन प्रोसेस्ड दालें दी गईं, जिनकी कुल कीमत 1,300.42 करोड़ रुपये रही। निर्यात क्षेत्र में संस्था ने सेनेगल, गाम्बिया, कोटे डी’आईवोरे और भूटान को 4,08,390 टन चावल निर्यात कर 1,632 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। वहीं बीज कारोबार ने 62.24 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय किया, जिसमें दालें, तेलहन, चारा और सब्जियों के बीज शामिल रहे।

तकनीकी पहल के अंतर्गत NAFED ने भी महत्वपूर्ण कदम उठाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लॉन्च किए गए ई-समृद्धि पोर्टल पर अब तक 43 लाख किसानों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें से 2.2 लाख किसानों को सीधा लाभ मिला है। संस्था ने ERP और ई-नीलामी प्लेटफॉर्म को और सुदृढ़ किया है तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए AI और मशीन लर्निंग आधारित तकनीक भी अपनाई है।

रिटेल कारोबार में भी तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), आईआरसीटीसी, सीएसडी, सेना और अमूल जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ साझेदारी से इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वर्तमान में 50 से अधिक NAFED बाजार स्टोर संचालित हो रहे हैं और इंटरनेशनल इयर ऑफ कोऑपरेटिव्स 2025 के अंतर्गत 500 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य तय किया गया है।

YuvaSahakar Desk