Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

SSC ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के 7565 पदों पर आवेदन शुरू किए

आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 है, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2025 है।

Published: 12:49pm, 23 Sep 2025

राजधानी में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एक्जीक्यूटिव- पुरुष/महिला) के 7565 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 है, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2025 है।

योग्यता व आयु सीमा:

  • 10+2 (इंटरमीडिएट) पास अनिवार्य।
  • पुरुष उम्मीदवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस (कार/मोटरसाइकिल) होना जरूरी।
  • आयु सीमा 18-25 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले एवं 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025
  • फॉर्म करेक्शन: 29-31 अक्टूबर 2025
  • एग्जाम: दिसंबर 2025/जनवरी 2026

कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करके फॉर्म भरें, फीस जमा करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Diksha