Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

उपराष्ट्रपति के निजी सचिव बने चंद्रशेखर एस, अमित खरे होंगे सचिव

अमित खरे को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव और बाद में शिक्षा सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें प्रधानमंत्री का सलाहकार बनाया गया था, जहां उन्होंने सामाजिक क्षेत्र से जुड़े मामलों को देखा।

Published: 11:54am, 15 Sep 2025

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। केरल कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर एस. को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति का सचिव बनाया गया है।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चंद्रशेखर एस. को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में उप निदेशक के पद से मुक्त कर दिया गया है। उनका केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल 28 फरवरी 2028 तक जारी रहेगा या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। वे उपराष्ट्रपति के साथ सह-अवधि के आधार पर कार्य करेंगे।

उप सचिव एनीस कन्नानी जॉय ने जारी किया ज्ञापन

केंद्र सरकार की उप सचिव एनीस कन्नानी जॉय द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में कहा गया है, “चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति सचिवालय में उप सचिव स्तर पर भारत के उपराष्ट्रपति (सी.पी. राधाकृष्णन) के निजी सचिव के रूप में 28 फरवरी, 2028 तक (अर्थात उनके चार साल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल की शेष अवधि के लिए) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से या भारत के उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के साथ-साथ या जब तक वे भारत के उपराष्ट्रपति के निजी सचिव के रूप में कार्य करना बंद नहीं कर देते या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी।”

प्रधानमंत्री कार्यालय में दे चुके हैं सेवा

वहीं, अमित खरे की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष के लिए की गई है या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। खरे का प्रशासनिक करियर बेहद विशिष्ट रहा है। वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव और बाद में शिक्षा सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें प्रधानमंत्री का सलाहकार बनाया गया था, जहां उन्होंने सामाजिक क्षेत्र से जुड़े मामलों को देखा। अमित खरे 1990 के दशक में बिहार के कुख्यात चारा घोटाले का खुलासा करने के लिए भी जाने जाते हैं।

Diksha