Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

भारत की महिला हॉकी टीम ने द.कोरिया को अपने पहले सुपर 4 मैच में 4-2 से दी शिकस्त

भारत ने महिला हॉकी एशिया कप के पहले सुपर-4 मैच में दक्षिण कोरिया को 4-2 से हराया। वैष्णवी, संगीता, ललरेमसियामी और ऋतुजा ने शानदार गोल दागे जबकि कोरिया के लिए दोनों गोल यूजिन किम ने किए।

भारत की अनुभवी स्ट्राइकर नवनीत कौर, मुमताज खान और संगीता कुमारी ने आक्रामक मिडफील्डर ललरेमसियामी, नेहा, शर्मिला देवी और कप्तान सलीमा टेटे द्वारा बढ़ाई गई गेंद का पूरा लाभ उठाकर गोंगशू (चीन) में महिला हॉकी एशिया कप के पहले सुपर 4 मैच में शुरू से ही दक्षिण कोरिया पर ऐसा दबाव बनाया कि उसका किला बिखरने में देर नहीं लगी।

भारत के लिए पहले क्वॉर्टर में वैष्णवी विट्ठल फाल्के ने पहले पेनल्टी कॉर्नर पर लौटती गेंद से गोल किया। इसके बाद स्ट्राइकर संगीता कुमारी ने दूसरे क्वॉर्टर में और ललरेमसियामी ने तीसरे क्वॉर्टर के आखिरी में एक-एक मैदानी गोल दागा। वहीं, ऋतुजा डडासो पिसल ने अंतिम पूर्व मिनट में आखिरी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को सुपर 4 के पहले मैच में दक्षिण कोरिया पर 4-2 से जीत दिलाई और पूरे तीन अंक दिलाए।

पराजित दक्षिण कोरिया के लिए दोनों गोल उसकी ड्रैग फ्लिकर यूजिन किम ने दूसरे और चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर किए। दोनों के बीच पिछले छह मुकाबलों में भारत की यह चौथी जीत है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा और एक मैच हारा है।

दीपिका सहरावत जैसी स्टार स्ट्राइकर और अनुभवी गोलरक्षक सविता के चोट के चलते एशिया कप से बाहर होने पर भारत के लिए हमले की जिम्मेदारी नवनीत कौर, मुमताज खान और ब्योटी डुंगडुंग ने बखूबी निभाई। वैष्णवी विट्ठल फाल्के ने मैच के दूसरे ही मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। उदिता के तेज जमीनी हिट पर दक्षिण कोरिया की गोलरक्षक सियोन ली के पैड से लगकर लौटी गेंद को उन्होंने लपक कर गोल में डाल दिया और भारत का खाता खोला।

नवनीत, मुमताज और ललरेमसियामी ने बराबर दबाव बनाए रखा, लेकिन दक्षिण कोरिया की गोलरक्षक सियोन ली ने कई अच्छे बचाव किए। भारत ने पहले हाफ की समाप्ति पर 1-0 की बढ़त बरकरार रखी। तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में ऋतुजा डडासो पिसल के पास पर संगीता कुमारी ने गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। अगले ही क्षण मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर यूजिन किम ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।

ललरेमसियामी ने डी के भीतर उदिता के पास से मिली गेंद पर तीसरे क्वॉर्टर खत्म होने से पांच मिनट पहले शानदार मैदानी गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। दक्षिण कोरिया की ड्रैग फ्लिकर यूजिन किम ने चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर खेल खत्म होने से पहले गोल कर स्कोर 2-3 किया और अपनी टीम की वापसी की उम्मीद जगाई। लेकिन भारत की ऋतुजा डडासो पिसल ने मैच के 59वें मिनट में गोल कर भारत की जीत निश्चित कर दी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post