Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

प्रियांश का तूफानी शतक बेकार, अनुज की तूफानी पारी से ईस्ट दिल्ली राइडर्स जीती

तूफानी पारियों से सजा दिल्ली प्रीमियर लीग का दूसरा दिन, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने रचा 232 रन के लक्ष्य का नया इतिहास

Published: 15:00pm, 09 Aug 2025

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए धमाल मचाने वाले प्रियांश आर्य का तूफानी शतक भी दूसरी दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी 20 क्रिकेट मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स के काम न आया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने डीपीएल के इतिहास के 232 रन के लक्ष्य को मात्र चार गेंदों और पांच विकेट के बाकी रहते हासिल कर लिया।

प्रियांश आर्य के 56 गेंदों में 9 छक्कों और सात चौकों की मदद से तूफानी 111 रन की पारी तथा करन गर्ग की 24 गेंदों में 43 रन की पारी की बदौलत आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20ओवर में सात विकेट पर 231 रन का पहाड़ का सा स्कोर बनाया। जवाब में मात्र 51 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद अर्पित राणा के 45 गेंदों पर चार छक्कों और 8 चौकों की मदद को 79 तथा कप्तान अनुज रावत की 35 गेंदों में 9 छक्कों और दो चौकों की मदद से 84 रन की तूफानी पारी और 130 रन की भागीदारी की बदौलत ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पांच विकेट खोकर जीत का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया।

समर्थ की बढ़िया पारी से पुरानी दिल्ली 6 जीती

समर्थ सेठ के तूफानी 80 रन की पारी तथा उद्धव मोहन (2/29) की घातक गेंदबाजी की बदौ़त पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स पर दस रन से रोमांचक जीत दर्ज की। समर्थ सेठ के 46 गेंदों में 80 रन की तेज पारी तथा प्रणव पंत की 36 गेदो पर 46 रन की तेज पारी की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर मे छह विकेट पर 200 रन बनाए। न्यू टाइर्गस के लिए पंकज जसवाल ने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जवाब में न वैभव रावल के 62 तथा शिव गुप्ता कृ 39 रन की बदौलत न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर मे सात विकेट पार 190 रन ही बना पाई औा मैच हार गई।

YuvaSahakar Desk