Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

आज होगा भारत मंडपम में डॉ. यू.एस.अवस्थी का विदाई समारोह

देशभर से सहकारिता जगत के दिग्गज होंगे समारोह में शामिल, सेवानिवृत्ति नहीं, एक प्रेरणादायक विरासत का उत्सव

Published: 11:08am, 05 Aug 2025

इफको (IFFCO) के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ. यू.एस. अवस्थी को उनके लंबे और प्रेरणादायक कार्यकाल के आज यानि , 5 अगस्त 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती रेखा अवस्थी, जो इफको जागृति लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष रही हैं, को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. अवस्थी ने 31 जुलाई 2025 को इफको से सेवानिवृत्त होकर अपने सफल करियर का समापन किया। उनके नेतृत्व में इफको ने विश्व के सबसे बड़े उर्वरक सहकारी संगठनों में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने न सिर्फ इफको को ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि देश के सहकारी आंदोलन को भी नई दिशा दी।

इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अवस्थी के दशकों के योगदान और उनकी प्रेरणादायक नेतृत्व यात्रा के सम्मान में किया जा रहा है। साथ ही, श्रीमती रेखा अवस्थी को भी उनके सामाजिक कार्यों और इफको परिवार की महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

विदाई समारोह में देशभर से सहकारिता क्षेत्र के नेता, गणमान्य व्यक्ति, इफको के अधिकारी और अनेक शुभचिंतक शामिल होंगे। इफको के चेयरमैन श्री दिलीप संघानी ने व्यक्तिगत रूप से सभी को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा और यह सिर्फ एक विदाई नहीं, बल्कि एक ऐसी विरासत का उत्सव होगा जिसने सहकारिता, सेवा और समर्पण की नई मिसाल कायम की है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post