Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मत्स्य पालकों के लिए नया पोर्टल लांच, 40% तक मिलेगा अनुदान

उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग ने राज्य सेक्टर की योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन करते हुए नया पोर्टल लॉन्च किया है। मत्स्य पालक अब मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना सहित अन्य योजनाओं के लिए 24 जुलाई से 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Published: 14:02pm, 23 Jul 2025

उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग ने मत्स्य पालकों और मछुआ समुदाय के कल्याण के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल https://fisheries.up.gov.in शुरू किया है। मत्स्य, पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में इस पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से मत्स्य पालक विभिन्न राज्य सरकार की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना, और मोपेड विद आइस बॉक्स योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक चलेगी।

मंत्री संजय निषाद ने बताया कि प्रदेश सरकार मत्स्य पालकों और मछुआ समुदाय के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ग्राम सभा के तालाबों के पट्टाधारकों को प्रथम वर्ष निवेश और मत्स्य बीज बैंक स्थापना पर 40% अनुदान प्रदान किया जाता है। निषादराज बोट सब्सिडी योजना में नाव, जाल, और इंसुलेटेड आइस बॉक्स के लिए 40% अनुदान, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम स्थापना पर 50% अनुदान, और मोपेड विद आइस बॉक्स योजना में 40% अनुदान दिया जाता है।

इस पोर्टल का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है। अधिकारियों को सभी जिलों में इसकी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव मत्स्य अमित कुमार घोष, महानिदेशक राजेश प्रकाश, निदेशक एनएस रहमानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post