Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

पुरुष हॉकी एशिया कप में फिनिशिंग बेहतर करने की जरूरत: फुल्टन

ललित उपाध्याय के एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण की समाप्ति पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने के बाद उत्तम सिंह, आदित्य अर्जुन ललगे, सेल्वम कार्ति, अंगदबीर सिंह को कोर ग्रुप के संभावितों में शामिल किया गया है।

Published: 17:18pm, 10 Jul 2025

हॉकी इंडिया ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), बेंगलुरू में 14 जुलाई से 7 अगस्त तक लगाए जाने वाले सीनियर राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए 33 कोर ग्रुप के संभावितों की बुधवार को घोषणा कर दी। भारत के 33 कोर ग्रुप संभावितों का यह शिविर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ राजगीर (बिहार) में 29 अगस्त से 7 जुलाई तक होने वाले पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की तैयारियों के लिए बेहद अहम है।

भारत की निगाहें राजगीर मे एशिया कप जीत सीधे अगले साल 2026 में नीदरलेंड और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 क्वॉलिफाई करने पर लगी हैं। भारत का हाल ही में एफआईच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और अपने आठ में से मात्र एक मैच ही जीत पाया था और सात मैच लगातार हार आठवें स्थान पर रहा था।

इसके बाद भारत के चीफ  कोच क्रेग फुल्टन के मार्गदर्शन में भारत के कोचिंग स्टाफ का पूरा ध्यान ऑस्ट्रेलिया दौरे और एशिया कप के लिए लय पाने और इससे पहले अपनी खामियों को सुधारने पर लगा है। ललित उपाध्याय के एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण की समाप्ति पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने के बाद उत्तम सिंह, आदित्य अर्जुन ललगे, सेल्वम कार्ति, अंगदबीर सिंह को कोर ग्रुप के संभावितों में शामिल किया गया है।

भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में अपनी भारतीय टीम के मैचों में प्रदर्शन के बाद हमने महसूस किया कि हमारी टीम ने हर मैच में जम कर मुकाबला किया लेकिन हमारी फिनिशिंग कमजोर रही जो इसी लीग के भुवनेश्वर चरण में बहुत बढ़िया रही थी। पुरुष हॉकी  एशिया कप में हमें अपनी फिनिशिंग बेहतर करने की जरूरत है। अगले शिविर के लिए लक्ष्य एकदम साफ है, अपने गोल की हिफाजत करने के साथ जवाबी हमले बोल कर जीत दर्ज करना और हम अभी भी इसी पर मेहनत कर रहे हैं। हम एशिया कप के लिए आपनी तैयारी में जुटे हैं। हमारे लिए एशिया कप जीत सीधे अगले साल होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करना सबसे बड़ी प्रेरणा है।‘

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए चुने गए 33 खिलाड़ी :

गोलरक्षक : कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, पवन, एचएस मोहित

रक्षापंक्ति : सुमित ,अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, नीलम संजीव खेस, हरमनप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, संजय, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकरा

मध्यपंक्ति : राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा,  हार्दिक सिंह, राजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, मोइरंगथम रविचंद्र सिंह, पुवन्ना सीबी, विष्णुकांत सिंह

अग्रिम पंक्ति : गुरजंट सिंह, अभिषेक  शिलानंद लाकरा, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन ललगे, सेल्वम कार्ति, उत्तम सिंह, अंगदबीर सिंह

YuvaSahakar Desk