Trending News

बांग्लादेश में बाढ़ से कम से कम 54 लोगों की मौत भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट किया अपने नाम, इंग्लैंड को 270 रन से दी मात जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 सिंगल्स खिताब जीता तमिल गीतकार आर वैरामुथु 60 वें ज्ञानपीठ पुरुसकार से सम्मानित नीट-यूजी की एनटीए ने जारी की स्कैन ओएमआर सीट बांग्लादेश में बाढ़ से कम से कम 54 लोगों की मौत भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट किया अपने नाम, इंग्लैंड को 270 रन से दी मात जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 सिंगल्स खिताब जीता तमिल गीतकार आर वैरामुथु 60 वें ज्ञानपीठ पुरुसकार से सम्मानित नीट-यूजी की एनटीए ने जारी की स्कैन ओएमआर सीट

भारत ने वैश्विक सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में पहली बार शीर्ष 100 में बनाई जगह

भारत ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक में शीर्ष 100 में स्थान हासिल किया है। 2025 की सतत विकास रिपोर्ट में भारत 67 अंकों के साथ 99वें स्थान पर है। वैश्विक स्तर पर प्रगति धीमी होने और चुनौतियों के बावजूद, भारत ने सतत विकास के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है।

Published: 14:13pm, 25 Jun 2025

भारत ने सतत विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा जारी “सतत विकास रिपोर्ट 2025” के अनुसार, भारत ने 167 देशों की रैंकिंग में 99वां स्थान प्राप्त किया है। भारत का समग्र SDG स्कोर इस वर्ष 67 अंक रहा है। भारत ने पहली बार शीर्ष 100 में जगह बनाई है।

पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत ने लगातार सुधार किया है। वर्ष 2024 में भारत 109वें, 2023 में 112वें और 2022 में 121वें स्थान पर था। यह प्रदर्शन भारत की नीति-निर्माण, सामाजिक योजनाओं, सतत विकास कार्यक्रमों और जनभागीदारी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रिपोर्ट में अन्य देशों की रैंकिंग भी साझा की गई है। चीन 74.4 अंकों के साथ 49वें, अमेरिका 75.2 अंकों के साथ 44वें स्थान पर है। भारत के पड़ोसी देशों में भूटान (74वां स्थान, 70.5 स्कोर), नेपाल (85वां, 68.6), बांग्लादेश (114वां, 63.9) और पाकिस्तान (140वां, 57) हैं। वहीं श्रीलंका 93वें और मालदीव 53वें स्थान पर हैं।

SDG यानी Sustainable Development Goals का लक्ष्य वर्ष 2030 तक सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विकास को संतुलित रूप से आगे बढ़ाना है। यह 17 लक्ष्यों और 169 उप-लक्ष्यों पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, अभी केवल 17% लक्ष्य ही 2030 तक पूरे होने की संभावना है, जो वैश्विक चिंता का विषय है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोपीय देश, विशेषकर नॉर्डिक राष्ट्र, रैंकिंग में शीर्ष स्थानों पर बने हुए हैं। फिनलैंड, स्वीडन और डेनमार्क क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

YuvaSahakar Desk