Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भारत ICC महिला T-20 क्रिकेट कप 2026 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाक से 14 जून को भिड़ेगा

इसमें शिरकत करने वाली टीमों को छह छह टीमों के ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो दो टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। 

– 12 जून को मेजबान इंग्लैंड व श्रीलंका के बीच उदघाटन मैच

– कुल 12 टीमें शिरकत करेंगे, 24 दिन में होंगे 33 मैच

– दोनों सेमीफाइनल ओवल में, फाइनल लॉडर्स में खेला जाएगा

भारत अगले साल 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी महिला टी 20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में अपने अभियान का आगाज ग्रुप1 में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को एजबेस्टन में करेगा। आईसीसी ने इसके कार्यक्रम की बुधवार को घोषणा की। उदघाटन मैच ग्रुप 2 में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 12 जून, 2026 को एजबेस्टन में खेला जाएगा।

24 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में – ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान( मैनचेस्टर), हेडिग्ले (लीडस), हैंपशर बॉउल (साउथम्पटन), ब्रिस्ट काउंटी मैदान सहित सात स्थानों पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे और इसमें इस बार 12 टीमें शिरकत करेंगी। पहला सेमीफाइनल 30 जून को और दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को ओवल में खेला जाएगा जबकि फाइनल 5 जुलाई, 2026 को लॉडर्स में होगा।

न्यूजीलैंड मौजूदा टी 20 महिला क्रिकेट विश्व कप चैंपियन है। इसमें शिरकत करने वाली टीमों को छह छह टीमों के ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो दो टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी।

मेजबान  इंग्लैंड की कप्तान नेट शिवर ब्रंट ने कहा, ‘विश्व कप हमेशा खास होते हैं लेकिन इस बार होने वाले टी 20 महिला विश्व कप का अहसास ही अलग है क्योंकि में वाकई तस्वीर बदलने की क्षमता है। क्रिकेट के लिए वाकई बहुत बड़ा क्षण होने के साथ लोगों को प्रेरित करने का मौका है। अपने घर में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ, सबसे बड़े पुरस्कार के लि विश्व कप खेलना यादगार होगा।’

ICC महिला टी 20 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप व मैचों का कार्यकम

टीमों को छह छह टीमों के ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटा गया है।

ग्रुप 1 : भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, क्वॉलिफायर, क्वॉलिफायर

ग्रुप 2 : वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, क्वॉलिफायर,क्वॉलिफायर

तारीख मैच समय वेन्यू
12 जून, शुक्रवार इंग्लैंड बनाम श्रीलंका रात 11:00 बजे एजबेस्टन
13 जून, शनिवार क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर दोपहर 3:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड
13 जून, शनिवार ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका शाम 7:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड
13 जून, शनिवार वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड रात 11:00 बजे हैम्पशायर
14 जून, रविवार क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर दोपहर 3:00 बजे एजबेस्टन
14 जून, रविवार भारत बनाम पाकिस्तान शाम 7:00 बजे एजबेस्टन
16 जून, मंगलवार न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका शाम 7:00 बजे हैम्पशायर
16 जून, मंगलवार इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर रात 11:00 बजे हैम्पशायर
17 जून, बुधवार ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर दोपहर 3:00 बजे हेडिंग्ले
17 जून, बुधवार भारत बनाम क्वालीफायर शाम 7:00 बजे हेडिंग्ले
17 जून, बुधवार दक्षिण अफ़्रीका बनाम पाकिस्तान रात 11:00 बजे एजबेस्टन
18 जून, गुरुवार वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर रात 11:00 बजे हेडिंग्ले
19 जून, शुक्रवार न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर रात 11:00 बजे हैम्पशायर
20 जून, शनिवार ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर दोपहर 3:00 बजे हैम्पशायर
20 जून, शनिवार पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर शाम 7:00 बजे हैम्पशायर
20 जून, शनिवार इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर रात 11:00 बजे हेडिंग्ले
21 जून, रविवार वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका दोपहर 3:00 बजे ब्रिस्टल
21 जून, रविवार दक्षिण अफ़्रीका बनाम भारत शाम 7:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड
23 जून, मंगलवार न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर दोपहर 3:00 बजे ब्रिस्टल
23 जून, मंगलवार श्रीलंका बनाम क्वालीफायर शाम 7:00 बजे ब्रिस्टल
23 जून, मंगलवार ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान रात 11:00 बजे हेडिंग्ले
24 जून, बुधवार इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज रात 11:00 बजे लॉर्ड्स
25 जून, गुरुवार भारत बनाम क्वालीफायर शाम 7:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड
25 जून, गुरुवार दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर रात 11:00 बजे ब्रिस्टल
26 जून, शुक्रवार श्रीलंका बनाम क्वालीफायर रात 11:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड
27 जून, शनिवार पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर दोपहर 3:00 बजे ब्रिस्टल
27 जून, शनिवार वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर शाम 7:00 बजे ब्रिस्टल
27 जून, शनिवार इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड रात 11:00 बजे द ओवल
28 जून, रविवार दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर दोपहर 3:00 बजे लॉर्ड्स
28 जून, रविवार ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत शाम 7:00 बजे लॉर्ड्स
30 जून, मंगलवार सेमीफाइनल 1 शाम 7:00 बजे द ओवल
2 जुलाई, गुरुवार सेमीफाइनल 2 रात 11:00 बजे द ओवल
5 जुलाई, रविवार फाइनल शाम 7:00 बजे लॉर्ड्स

सभी मुकाबलों के समय भारतीय समयानुसार दिए गए हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post