Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी सहित 268 लोगों की मौत

12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 241 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में 229 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य शामिल हैं। यह विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक जा रहा था। एकमात्र जीवित बचे यात्री, विश्वास कुमार रमेश, का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जांच के लिए उच्च-स्तरीय समिति गठित की गई है।

Published: 13:40pm, 13 Jun 2025

देश ने 12 जून 2025 को विमानन इतिहास की एक अत्यंत हृदयविदारक और भीषण दुर्घटना देखी। एयर इंडिया के विमान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 241 लोगों की मौत हो गई है। एयर इंडिया ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के समय विमान में कुल 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे।

इस ह्रदयविदारक हादसे में केवल 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश ही जीवित बच पाए। वह भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। रॉयटर्स के अनुसार, विश्वास आपातकालीन निकास के समीप बैठे थे और उन्होंने समय रहते विमान से छलांग लगा दी जिससे उनकी जान बच गई। फिलहाल उनका इलाज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में जारी है।

विमान हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रहा था। विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारतीय समयानुसार अपराह्न 1:38 बजे उड़ान भरी। उड़ान के कुछ ही मिनटों के भीतर तकनीकी गड़बड़ी के कारण पायलट विमान पर नियंत्रण खो बैठा और यह बी.जे. मेडिकल कॉलेज के पास एक घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई जिससे जनहानि और बढ़ गई।

एयर इंडिया ने यह भी बताया कि विमान में सवार 241 यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसे के बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में गृहमंत्री श्री अमित शाह भी अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने सिविल अस्पताल जाकर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। अमित शाह ने अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक कर जांच के आदेश दिए।

13 जून शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अस्पताल में घायलों व मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र भी हताहत हुए हैं। दैनिक भास्कर के अनुसार, अब तक 268 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। हादसे में कितने मेडिकल छात्र हताहत हुए, इसका आधिकारिक आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है।

एयर इंडिया ने पीड़ितों के परिजनों के लिए दो हॉटलाइन नंबर जारी किए हैं: भारत के लिए 1800 5691 444 और अंतरराष्ट्रीय कॉल के लिए +91 8062779200। टाटा समूह, जो एयर इंडिया का मालिक है, ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही टाटा समूह छतिग्रस्त हुए होस्टल का भी पुनर्निर्माण कराएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। विशेषज्ञों की एक टीम ब्लैक बॉक्स और तकनीकी पहलुओं की जांच में जुट गई है। यह हादसा भारत के विमानन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

YuvaSahakar Desk