Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

हरियाणा सरकार की नई पहल: खारे पानी वाले क्षेत्रों में मछली और झींगा पालन को बढ़ावा

हरियाणा सरकार ने खारे पानी वाले क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से झींगा एवं मछली पालन को बढ़ावा देने की योजना शुरू की है। कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को प्रेरित करें और सब्सिडी सहित समुचित योजना तैयार करें ताकि खारा पानी किसानों के लिए वरदान बन सके।

Published: 10:00am, 04 Jun 2025

हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से एक नई और महत्वाकांक्षी योजना लागू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों में कृषि की संभावनाओं को बढ़ाना है, जहां खारे पानी के कारण परंपरागत खेती घाटे का सौदा साबित होती है। राज्य के कृषि और मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खारे पानी वाले क्षेत्रों में मछली और झींगा पालन को बढ़ावा दें, ताकि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।

मंत्री ने बताया कि खारा पानी, जिसे अब तक किसान अभिशाप मानते आए हैं, झींगा और मछली पालन के माध्यम से वरदान बन सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को झींगा पालन के लिए प्रेरित करें, क्योंकि खारे पानी में झींगा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए सरकार द्वारा मछली के बीज से लेकर बिक्री तक की प्रक्रिया में उत्पादकों को सब्सिडी प्रदान की जा रही है। विशेष रूप से, “प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना” के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) और महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

मंत्री राणा ने अधिकारियों को विभागीय बजट का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए वर्ष भर का एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इससे न केवल मछली पालकों को समय पर सब्सिडी मिल सकेगी, बल्कि परियोजनाएं भी निर्धारित समय में पूरी हो सकेंगी।

YuvaSahakar Desk