Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मार्च तिमाही में 7.4% की रफ्तार से दौड़ी इकोनॉमी, पिछले वित्त वर्ष में 6.5% रही जीडीपी ग्रोथ

GDP आंकड़े ऐसे समय पर आए हैं, जब भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने इस बात की पुष्टि की है। NITI आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने हाल ही में हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस उपलब्धि को दोहराया।

Published: 17:10pm, 30 May 2025

वित्त वर्ष 2024-25 का आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च में देश की इकोनॉमी ग्रोथ 7.4 प्रतिशत रही है। जबकि पूरे वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था ने 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से दौड़ लगाई है। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी पूरे वित्त वर्ष के लिए 6.5 प्रतिशत विकास का अनुमान जताया था।

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में पिछली तिमाही की तुलना में विकास दर में तेजी आई है, लेकिन पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर-दिसंबर 2024 में जीडीपी ग्रोथ 6.4 प्रतिशत रही थी, जबकि जनवरी-मार्च 2024 में ग्रोथ रेट 8.4 प्रतिशत थी।

अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की विकास दर तेज बनी रहेगी। चालू वित्त वर्ष में विकास दर 6.3 प्रतिशत और महंगाई दर 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post