Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

PMKSY: कृषि प्रसंस्करण क्लस्टर के लिए 14 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित, किसानों को होगा लाभ

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के अंतर्गत कृषि प्रसंस्करण क्लस्टरों की स्थापना हेतु केंद्र सरकार ने संभावित उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में बुनियादी ढांचा विकसित कर किसानों की आय में वृद्धि, खाद्य अपव्यय में कमी और रोजगार सृजन करना है।

Published: 09:00am, 30 May 2025

किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के तहत कृषि प्रसंस्करण क्लस्टरों की स्थापना हेतु संभावित उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पहल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से कृषि आधारित उद्योगों के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा।

मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उद्यमी https://www.sampada-mofpi.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से 14 जुलाई 2025 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mofpi.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है। यह प्रक्रिया 14 मई से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) के माध्यम से आरंभ की गई है।

क्या है प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY)?

PMKSY केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य खेत से बाजार तक की सम्पूर्ण कृषि मूल्य श्रृंखला को सशक्त बनाना है। यह योजना किसानों को फसल की बेहतर कीमत दिलाने, फसल की बर्बादी को कम करने, प्रसंस्करण सुविधाओं के माध्यम से मूल्य संवर्धन करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध हो रही है।

योजना के अंतर्गत फार्म गेट से लेकर खुदरा विक्रेताओं तक कृषि उत्पादों की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता आश्वासन और कोल्ड चेन जैसे बुनियादी ढांचे का भी विकास किया जाएगा। PMKSY के तहत कृषि प्रसंस्करण क्लस्टरों का विकास न केवल किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने में सहायक होगा, बल्कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को आधुनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से सशक्त भी करेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post