Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

IYC2025 के तहत मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय सहकारी दिवस, 5 जुलाई को आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय सहकारी दिवस (CoopsDay) 2025 का आयोजन 5 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष (IYC2025) के अंतर्गत किया जाएगा। इस वर्ष की थीम सहकारी संस्थाओं की समावेशी और सतत विकास में भूमिका को रेखांकित करती है।

Published: 12:52pm, 28 May 2025

अंतर्राष्ट्रीय सहकारी दिवस (CoopsDay) 2025 का आयोजन आगामी 5 जुलाई को किया जाएगा। इस बार यह आयोजन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष (IYC2025) के अंतर्गत मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम है “सहकारी संस्थाएं: एक बेहतर विश्व के लिए समावेशी और सतत समाधान”, जो वैश्विक स्तर पर सहकारी मॉडल की प्रभावशीलता को उजागर करती है।

यह थीम वर्तमान समय की प्रमुख वैश्विक चुनौतियों जैसे सामाजिक असमानता, पर्यावरणीय क्षरण, आर्थिक अस्थिरता तथा सामाजिक असुरक्षा के समाधान में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर बल देती है। सहकारी मॉडल एक लोकतांत्रिक, सहभागी और लोगों-केंद्रित प्रणाली है, जो स्थानीय स्तर से लेकर वैश्विक स्तर तक विकास के टिकाऊ और न्यायसंगत रास्ते प्रस्तुत करता है।

CoopsDay 2025 का आयोजन दो प्रमुख वैश्विक मंचों द्वितीय विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन (WSSD2) तथा संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच (HLPF) के साथ समन्वय में किया जा रहा है। ये मंच सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) पर विशेष रूप से केंद्रित होंगे, जिनमें स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, आर्थिक समृद्धि, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और वैश्विक साझेदारियाँ प्रमुख हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) के महानिदेशक श्री जेरोन डगलस ने कहा कि इस वर्ष की थीम सहकारी आंदोलन की सामूहिक शक्ति तथा मूल्य-आधारित व्यापार मॉडल का उत्सव है। वहीं, COPAC की अध्यक्ष सुश्री वेनयान यांग ने सहकारी संस्थाओं को वैश्विक अनिश्चितता के समय में लोकतांत्रिक और एकजुटता आधारित विकास मॉडल के रूप में निरूपित किया।

IYC2025 के अंतर्गत CoopsDay वैश्विक सहकारी समुदाय को अपनी सफलता की कहानियाँ साझा करने, वैश्विक भागीदारी को सशक्त करने तथा सहयोग और एकता पर आधारित आंदोलन को और अधिक मजबूत करने का एक महत्त्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर नया लोगो और मीडिया किट भी जारी किया गया है।

YuvaSahakar Desk