Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर 19 टीम में मिली जगह, आयुष म्हात्रे होंगे कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले दो भारतीय युवाओं को बड़ा इनाम मिला है। उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में जगह दी गई है। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार बल्लेबाजी कर सुर्खियां बटोरने वाले आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि 14 वर्ष की आयु में धूम मचाने वाले उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी इस दल का हिस्सा होंगे।

बल्ले से धमाल कर अपने तीसरे ही मैच में फिलहाल शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी शतक से सुर्खियों में आए बिहार के समस्तीपुर के मात्र 14 बरस के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मुंबई के 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे की अगुआई में 24 जून से 23 जुलाई, 2025 इंग्लैंड में इंग्लैड की अंडर 19 टीम के खिलाफ 27 जून से 7 जुलाई तक पांच यूथ वन डे मैच सीरीज खेलने वाली भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम में चुना गया है। इंग्लैंड की अंडर 19 टीम से उसके घर में पांच वन डे मैच की यूथ सीरीज के लिए चुनी गई भारत की अंडर 19 टीम का चयन बृहस्पतिवार को जूनियर क्रिकेट चयन समिति ने किया। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने बृहस्पतिवार को दी।

वैभव सूर्यवंशी ने नौंवे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स के लिए सात मैचों में एक शतक और एक अर्द्धशतक सहित 252 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने पर आखिरी चरण में आखिरी स्थान पर रही सीएसके टीम में जगह पाने पर आयुष म्हात्रे ने छह मैच खेल कर 204 रन और इसमें उनकी आरसीबी के खिलाफ तीसरे मैच में खेली 94 रन की पारी भी शामिल है लेकिन उन की तेज पारी के बावजूद सीएसके को हार झेलनी पड़ी थी। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 101, पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 और आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए 33 गेंदों में 57 रन की तूफानी खेली। वैभव की शतकीय पारी से राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को अर्द्बशतकीय पारी से सीएसके को हराया।

भारत की अंडर 19 अपने इंग्लैंड दौरे में सबसे पहले 24 जून लॉफबरो यूनिवर्सिटी मैदान पर एक वार्म अप खेलेगी। भारत की अंडर 19 टीम पांच मैचों की यूथ सीरीज में इंग्लैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ पहला वन डे मैच27 जून को होव में, दूसरा वन डे मैच 30 जून को नॉर्थम्टन में, तीसरा वन डे मैच भी 2 जून को नॉर्थम्टपन में, चौथा वन डे मैच जून को व पांचवां आखिरी वन डे मैच 7 जून को वूस्टर में खेलेगी।

भारत की अडर 19 टीम इसके बाद इंग्लैंड की अंडर 19 से 12 से 15 जून तक बेकेनहेम तथा 20 से 23 जून तक चेम्सफर्ड में चार चार दिन के दो मैच खेलेगी।

भारत की इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली अंडर 19 क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, म्युलराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू(‌उपकप्तान व विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, युद्बजीत गुहा, प्रणव रघुवेंद्र, मोहममद इनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, दी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रपोली (विकेटकीपर)।

YuvaSahakar Desk

Recent Post