Trending News

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा भेजे जाने का प्रस्ताव ठुकराया, नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा भेजे जाने का प्रस्ताव ठुकराया, नए सीएम के रूप में डीके शिवकुमार की होगी ताजपोशी अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 यात्रियों की मौत, CM धामी ने की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी

: उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु और एक घायल होने के बाद उत्तराखंड सरकार ने त्वरित राहत कार्य शुरू किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने एसईओसी से बचाव अभियान की निगरानी की।

Published: 15:49pm, 08 May 2025

गुरुवार सुबह उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी क्षेत्र के पास एरोट्रांस कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, विभागीय अधिकारियों के साथ यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की।

सुबह 8:30 बजे कंट्रोल रूम को दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया गया। सचिव के साथ-साथ अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, डीआईजी श्री राज कुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, नोडल अधिकारी डॉ. बिमलेश जोशी, एसईओसी प्रभारी रोहित कुमार और अन्य विशेषज्ञ मौके पर सक्रिय रूप से जुटे। ग्राउंड ज़ीरो से लगातार संवाद कर स्थिति की जानकारी ली जाती रही।

एसईओसी द्वारा तत्काल घटनास्थल के जियो कोऑर्डिनेट्स एकत्र किए गए ताकि एयर सपोर्ट की आवश्यकता पड़ने पर संचालन में कोई बाधा न हो। जिलाधिकारी उत्तरकाशी मेहरबान सिंह बिष्ट से रेस्क्यू की पल-पल की जानकारी फोन पर ली गई।

सचिव सुमन ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में छह व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। CM धामी ने कहा कि सरकार राहत कार्यों में पूर्ण समन्वय और तत्परता के साथ जुटी है और पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है।

YuvaSahakar Desk