Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

PM Modi ने किया खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का उद्घाटन, पहली बार बिहार कर रहा मेजबानी

बिहार में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया युवा खेल 2025 में 27 पदक स्पर्धाएं और ई-स्पोर्ट्स प्रदर्शन शामिल हैं, जिसमें 10,000 से अधिक एथलीट और प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

Published: 15:42pm, 05 May 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेल 2025 के सातवें संस्करण का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह पहला अवसर है जब बिहार को इतने बड़े बहु-विषयक खेल आयोजन की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 27 पदक स्पर्धाएं और एक प्रदर्शन खेल (ई-स्पोर्ट्स) शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 15 मई को किया जाएगा। खेलों में 10,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 6,000 से ज्यादा एथलीट शामिल हैं। यह मंच युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि बिहार में खेलों का स्वर्णिम युग शुरू हो चुका है। देशभर में 1048 खेलो इंडिया केंद्रों में से बिहार के सभी जिलों में 38 केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र युवाओं को प्रशिक्षण और अवसर प्रदान कर रहे हैं। यह आयोजन न केवल बिहार की खेल प्रतिभाओं को सामने लाएगा, बल्कि राज्य की छवि को एक सक्षम मेजबान के रूप में स्थापित करेगा। बिहार सरकार और खेल प्राधिकरण इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2024 में पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में भारतीय पुरुष सेपक टाकरा टीम ने अंतर्राष्ट्रीय सेपक टाकरा फेडरेशन (आईएसटीएएफ) विश्व कप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। चार महाद्वीपों के 21 देशों ने सात प्रतियोगिताओं में भाग लिया था, और इस जीत को पूरे देश ने उत्साह के साथ मनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस उपलब्धि की सराहना की थी।

YuvaSahakar Desk