बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) में मैनेजमेंट के 805 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर किया जा सकता है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती के तहत सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 791 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा टेरिटरी हेड (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-I) के 35 पद, ग्रुप हेड (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-II) के 8 पद, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-I) के 2 पद और हेड इन्वेस्टमेंट (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-II) का 1 पद शामिल है।
कौन कर सकता है आवेदन?
लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन निर्धारित की गई है। हालांकि, अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव की शर्तें अलग हो सकती हैं। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता, आयु सीमा और अनुभव से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य (UR), EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये देने होंगे। वहीं SC, ST, दिव्यांग (PWD), ESM/DESM और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा।
क्या होगी चयन प्रक्रिया?
बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। तीसरे चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट होगा और अंतिम चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार यानी इंटरव्यू लिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की कम्युनिकेशन स्किल, समस्या समाधान की क्षमता, कार्यकुशलता, पद के लिए उपयुक्तता और देश के किसी भी हिस्से में काम करने की इच्छा का आकलन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


