Trending News

दिल्ली: ITO के आसपास हवा 'बहुत खराब', AQI 349 पहुंचा EPFO ने वॉट्सएप सर्विसेज शुरू की:PF बैलेंस-पासबुक और 5 नए ट्रांजेक्शन देख सकेंगे PM मोदी आज 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' का करेंगे उद्घाटन इफको और आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के बीच MoU, नैनो और जैव उर्वरकों के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा केंद्रीय मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह 2-3 नवंबर को सिक्किम दौरे पर, PMMSY के तहत 3.75 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन NAFSCOB के 2026-31 कार्यकाल के लिए सभी 21 निदेशक निर्विरोध निर्वाचित, 5 नवंबर को होने वाला मतदान टलने की संभावना, पदाधिकारियों का चुनाव 17 नवंबर को होगा दिल्ली: ITO के आसपास हवा 'बहुत खराब', AQI 349 पहुंचा EPFO ने वॉट्सएप सर्विसेज शुरू की:PF बैलेंस-पासबुक और 5 नए ट्रांजेक्शन देख सकेंगे PM मोदी आज 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' का करेंगे उद्घाटन इफको और आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के बीच MoU, नैनो और जैव उर्वरकों के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा केंद्रीय मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह 2-3 नवंबर को सिक्किम दौरे पर, PMMSY के तहत 3.75 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन NAFSCOB के 2026-31 कार्यकाल के लिए सभी 21 निदेशक निर्विरोध निर्वाचित, 5 नवंबर को होने वाला मतदान टलने की संभावना, पदाधिकारियों का चुनाव 17 नवंबर को होगा

Champions Trophy Hockey: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारत ने मलेशिया को हरा लगाया जीत का ‘चौका’

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की शानदार हैट्रिक और सुखजीत सिंह के बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत भारत ने मलेशिया को पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में अपने चौथे राउंड रॉबिन लीग मैच में रविवार रात को यहां ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम मे 4-2 से हरा कर शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

फोटोः पंकज शर्मा


जालंधर। स्टार स्ट्राइकर अभिषेक नैन का मैच शुरू होने से पहले टखना मुड़ने के चलते बाहर होने पर उनके जोड़ीदार सुखजीत सिंह ने मंदीप सिंह व दिलप्रीत सिंह के साथ मिलकर आक्रामक सेंटर हाफ हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद और राजिंदर सिंह द्वारा बराबर आगे बढ़ाई गेंद पर गोल के अभियान बनाने के साथ भारत को आधा दर्जन से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर दिलाए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की शानदार हैट्रिक और सुखजीत सिंह के बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत भारत ने मलेशिया को पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में अपने चौथे राउंड रॉबिन लीग मैच में रविवार रात को यहां ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम मे 4-2 से हरा कर शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

भारत ने मलेशिया के जाली फैज को तीसरे क्ववार्टर के आठवें मिनट में पीला कार्ड दिखा बाहर भेजे जाने का पूरा लाभ उठाया। दोनो ही टीमें इस मैच से पहले ही सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर चुकी हैं। भारत लगातार चौथी जीत के 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार रही। वहीं मलेशिया की यह पहली हार है और उसके चार मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक हैं। मलेशिया के लिए अखिमुल्लाह उमर और शेलो सिल्वारियूस ने एक एक गोल किया। मैच के मिजाज के मुताबिक नीलकांत शर्मा ने डिफेंसिव सेंटर हाफ के मलेशिया के फैजल सारी, शैलो सिल्वारियूस के हमले को अपने डी के बाहर ही रोक कर नाकाम कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि अभिषेक के टखने में चोट है। उनकी स्थिति की बाबत कल पता चलेगा, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि वह सोमवार के मैच या अगले मैच तक फिट हो जाएंगे। भारत के चीफ कोच फुल्टन ने कहा, ‘पहले क्वॉर्टर में गोल करने के मौकों को भुनाया होता तो हम बड़े अंतर से यह मैच जीतते।‘ भारत के नौजवान स्ट्राइकर अर्जुन आदित्य लालगे परिपक्वता के अभाव में पहले तीसरे और फिर क्वॉर्टर में आसान से मैदानी गोल करने से चूके।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के एरियल पास पर गेंद को मलेशिया के खिलाड़ी द्वारा डी के भीतर गलत ढंग से रोकने पर भारत को मैच के तीसरे मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह ने इसे खुद बेहतरीन ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत का खाता खोला। सुखजीत सिंह के पास पर डी के भीतर मंदीप सिंह मैच के 12 वें मिनट में गेंद को गोल में डालने से चूके। फुलबैक अमनदीप लाकरा को अगले मिनट ही पीछे से गलत टैकल करने पर हरा कार्ड दिखा कर तीन मिनट के लिए मैदान से बाहर भेजा गया। भारत ने आक्रामक अंदाज में आगाज किया और तीसरे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर ड्रैग फ्लिक से दागे गोल से पहले क्वॉर्टर की समाप्ति पर 1-0 से आगे थी।

मलेशिया को दूसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर और इस पर एंडीवाफियान के तेज ड्रैग फ्लिक को भारत के रशर अमित रोहिदास ने रोका लेकिन इस पर मिले अगले पेनल्टी कॉर्नर पर अजीमुद्दीन कमरूद्दीन ने गेंद को गोल के उपर से बाहर मार दिया। भारत को मैच के 21वें मिनट में मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस पर कप्तान हरमनप्रीत के फ्लिक को मलेशिया के गोलरक्षक हफीजुद्दीन ऑथमैन ने जरूर किया लेकिन इस किए फाउल पर मिले अगले पेनल्टी कॉर्नर पर हफीजुद्दीन ने फ्लिक के कोण को भांप रोक कर भारत को अपनी बढ़त बढ़ाने से रोका। मलेशिया ने 26वें मिनट में लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर फैजल सारी के फ्लिक को भारत के रशर अमित रोहिदास ने रोका लेकिन इस पर डी के बाहर आई गेंद को अकीमुल्लाह अनुर ने संभाल भारत के गोलरक्षक कृष्ण बहादुर पाठक को छका गोल कर मलेशिया को एक एक की बराबरी दिला दी। भारत और मलेशिया की टीमें हाफ टाइम तक एक एक से बराबर थी।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर बढ़िया ड्रैग फ़्लिक पर मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। दिलप्रीत के प्रयास पर डी में हार्दिक सिंह को गलत ढंग से रोका और इस पर भारत को यह पेनल्टी कॉर्नर मिला था। हार्दिक सिंह अगले ही मिनट फिर बाएं से गेंद को लेकर डी में पहुंचे और उनके फ्लिक पर गेंद को हार्दिक ने गेंद संजय की ओर बढ़ाई लेकिन इस पर अंपायर युआन पेड्रो रॉड्रिग्ज ने पहले पेनल्टी कॉर्नर दिया लेकिन मलेशिया के रेफरल लेने इसे 35वें मिनट में रद्द कर दिया। राजिंदर सिंह जू के लंबे पास पर दाएं से आदित्य अर्जुन लालगे गेंद को डी में पहुंचे लेकिन उनके तेज फ्लिक पर गेंद मलेशिया के गोल के बेहद करीब से बाहर निकल गई।

हार्दिक सिंह द्वारा दाएं से बढ़ाई गेंद को संभाल डी में बाएं से पहुंच गिरने के बावजूद सुखजीत सिंह ने तेज वॉली जमा तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से दो मिनट बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत को 3-1से आगे कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर शॉट पर गेंद मलयेशिया के फुलबैक के पैर पर ठीक गोल रेखा पर और इस पर मिले पेनल्टी स्ट्रोक को खेल खत्म होने से दो मिनट पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल मे बदल अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत को 4-1 से कर दिया। आखिरी मिनट मलेशिया के शैलो सिल्वारियूस ने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया।

जापान सेमीफाइनल में पहुंचा

ड्रैग फ्लिकर बेनहाई चेन के चौथे व आखिरी पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से चीन ने जापान को अपने चौथे राउंड रॉबिन लीग बेहद रोमांचक मैच में दो दो गोल की बराबरी पर रोका। बावजूद इसके जापान ने चार मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल सात अंक लेकर सेमीफाइनल में स्थान पा लिया। चीन की टीम चार लीग मैचों में मात्र एक ड्रॉ और तीन हार के साथ एक अंक लेकर सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गई। जियालियांग झांग ने आठवें मिनट में जापान के फुलबैक की स्टिक को लेकर झिटकी गेंद को संभाल डी में पहुंच अचूक शॉट जमा गोल कर चीन का खाता खोला।

कप्तान राइकी फुजियामा और युमा नगई के चौथे व आखिरी क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में  दागे एक एक गोल की बदौलत  जापान ने तीन क्वॉर्टर तक 0-1 से पिछड़ने के बाद 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। कप्तान राइकी फुजियामा के पेनल्टी कॉर्नर पर मैच के 48वें मिनट में गोल से जापान ने एक एक की बराबरी पाई। अगले ही क्षण राइकी के डी के भीतर बढ़िया पास पर युमा नगई ने जोरदार वॉली जमा चीन की दीवार को तोड़ गोल कर जापान को 2-1 से आगे कर बहुत राहत दिलाई। आखिरी मिनट में बेनहाई चेन के गोल से चीन ने दो दो की बराबरी पा ली।

दक्षिण कोरिया ने बांग्लादेश को हराया

डैन सून की हैट्रिक व जियूनवुन पार्क के दो गोल से दक्षिण कोरिया ने सबसे कमजोर बांग्लादेश को 5 -0   से हरा कर राउंड रॉबिन लीग में चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज कर छह अंकों के साथ सेमीफाइनल में स्थान पा लिया। दक्षिण कोरिया ने एशियाई खेलों में भी बांग्लादेश को इसी अंतर से हराया था। दक्षिण कोरिया के योंग बोक किन को रफ टैकल पर मैच के 48 वें मिनट पीला कार्ड दिखा मैदान से बाहर भेजा गया। दक्षिण कोरिया को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले इसमें उसके लिए जियूनवुन पार्क ने एक एक को गोल में बदला। बांग्लादेश को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल पाई।

YuvaSahakar Team