Trending News

दिल्ली: ITO के आसपास हवा 'बहुत खराब', AQI 349 पहुंचा EPFO ने वॉट्सएप सर्विसेज शुरू की:PF बैलेंस-पासबुक और 5 नए ट्रांजेक्शन देख सकेंगे PM मोदी आज 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' का करेंगे उद्घाटन इफको और आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के बीच MoU, नैनो और जैव उर्वरकों के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा केंद्रीय मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह 2-3 नवंबर को सिक्किम दौरे पर, PMMSY के तहत 3.75 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन NAFSCOB के 2026-31 कार्यकाल के लिए सभी 21 निदेशक निर्विरोध निर्वाचित, 5 नवंबर को होने वाला मतदान टलने की संभावना, पदाधिकारियों का चुनाव 17 नवंबर को होगा दिल्ली: ITO के आसपास हवा 'बहुत खराब', AQI 349 पहुंचा EPFO ने वॉट्सएप सर्विसेज शुरू की:PF बैलेंस-पासबुक और 5 नए ट्रांजेक्शन देख सकेंगे PM मोदी आज 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026' का करेंगे उद्घाटन इफको और आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के बीच MoU, नैनो और जैव उर्वरकों के इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा केंद्रीय मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह 2-3 नवंबर को सिक्किम दौरे पर, PMMSY के तहत 3.75 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन NAFSCOB के 2026-31 कार्यकाल के लिए सभी 21 निदेशक निर्विरोध निर्वाचित, 5 नवंबर को होने वाला मतदान टलने की संभावना, पदाधिकारियों का चुनाव 17 नवंबर को होगा

बिहार में 1,750 पैक्स बनेंगे प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र

पैक्स को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों में परिवर्तित करने से राज्य के सहकारी नेटवर्क को भी मजबूती मिलेगी

Published: 10:36am, 02 Nov 2026

बिहार सरकार का सहकारिता विभाग राज्य की 1,750 प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK) के रूप में विकसित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना और खेती को अधिक सुविधाजनक एवं आर्थिक रूप से लाभकारी बनाना है।

इस योजना के तहत विकसित किए जा रहे केंद्रों पर किसानों को खाद, कृषि सेवाएं और खेती से जुड़ी आवश्यक जानकारियां एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे किसानों को कृषि सामग्री और जरूरी सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

पैक्स को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों में परिवर्तित करने से राज्य के सहकारी नेटवर्क को भी मजबूती मिलेगी। इन केंद्रों के माध्यम से गांव और पंचायत स्तर पर किसानों तक कृषि संबंधी सुविधाओं और सेवाओं की पहुंच आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह पहल पैक्स को बहुउद्देशीय संस्थाओं के रूप में विकसित करने के व्यापक लक्ष्य से भी जुड़ी है। इसका उद्देश्य पैक्स की भूमिका को केवल कृषि ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित न रखकर किसानों को विभिन्न कृषि सेवाएं प्रदान करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

इस पहल से किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री, तकनीकी जानकारी और सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही इससे सहकारिता के माध्यम से कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

YuvaSahakar Desk