Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

ChatGPT और Generative AI पर NCUI का प्रशिक्षण कार्यक्रम

नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (NCUI) ने सहकारी क्षेत्र में उभरती तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को समझाने के उद्देश्य से NCCE में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की

Published: 08:00am, 30 Oct 2026

नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (NCUI) ने सहकारी क्षेत्र में उभरती तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को समझाने के उद्देश्य से NCCE में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।

कार्यक्रम का उद्घाटन NCUI की निदेशक संध्या कपूर ने किया। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं को अपनी कार्यक्षमता, उत्पादकता और संगठनात्मक कामकाज बेहतर बनाने के लिए AI जैसी नई तकनीकों को अपनाने की जरूरत है। कार्यशाला में IFFCO, KRIBHCO, NBCFDC, Delhi Thrift and Credit Society और NCUI से जुड़े कुल 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

पहले दो तकनीकी सत्र NAFED के रिसोर्स पर्सन बिकरांत राय ने आयोजित किए। उन्होंने प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, Generative AI और रोजमर्रा के कार्यालयी कार्यों में इनके व्यावहारिक इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद CHRIST (Deemed to be University), Delhi NCR प्रोफेसर एवं MBA Specialisation के प्रमुख डॉ. दुर्गांश शर्मा ने ChatGPT, Large Language Models (LLMs), उद्योग से जुड़े केस स्टडी और AI के व्यावहारिक उपयोग पर सत्र लिए।

कार्यशाला में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि AI का उपयोग दस्तावेज तैयार करने, सूचनाओं के विश्लेषण, कार्यालयी प्रक्रियाओं को तेज करने और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में कैसे किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया, ताकि भविष्य में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उनकी जरूरतों के अनुरूप और अधिक उपयोगी बनाया जा सके।

Jitendra