Trending News

गुजरात को मिलेगी आलू प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात, बनासकांठा में आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी PM मोदी आज जारी करेंगे पीएम-किसान योजना के तहत 18680 करोड़ रुपये, सीधे बैंक खातें में पहुंचेगा पैसा कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव गुजरात को मिलेगी आलू प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात, बनासकांठा में आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी PM मोदी आज जारी करेंगे पीएम-किसान योजना के तहत 18680 करोड़ रुपये, सीधे बैंक खातें में पहुंचेगा पैसा कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

RBI ने दो सहकारी बैंकों पर प्रतिबंध 3 महीने बढ़ाए, 30 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे निर्देश

इसी तरह लोकपावनी महिला सहकारी बैंक पर 29 जुलाई 2025 को लगाए गए प्रतिबंधात्मक निर्देशों को भी तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है

Published: 08:30am, 30 Oct 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लगाए गए प्रतिबंधात्मक निर्देशों को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब ये निर्देश 30 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे।

इन बैंकों में महाराष्ट्र के परभणी जिले के सोनपेठ स्थित सोनपेठ नागरी सहकारी बैंक मर्यादित और कर्नाटक के मांड्या स्थित लोकपावनी महिला सहकारी बैंक नियमिता शामिल हैं।

सोनपेठ नागरी सहकारी बैंक के मामले में आरबीआई ने पहली बार 29 जुलाई 2025 को छह महीने के लिए निर्देश जारी किए थे। बाद में इन प्रतिबंधों को बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2026 तक कर दिया गया था। अब नए आदेश के तहत ये निर्देश 30 जनवरी 2027 को कारोबारी समय समाप्त होने तक लागू रहेंगे।

इसी तरह लोकपावनी महिला सहकारी बैंक पर 29 जुलाई 2025 को लगाए गए प्रतिबंधात्मक निर्देशों को भी तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाने को दोनों बैंकों की वित्तीय स्थिति से संतुष्ट होने का संकेत नहीं माना जाना चाहिए। मौजूदा निर्देशों के अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगे। इन निर्देशों की समीक्षा की जाएगी।

YuvaSahakar Desk