सहकारिता मंत्रालय ने National Cooperative Training Framework (NCTF) पर आयोजित पांच क्षेत्रीय परामर्शों की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पूर्वी क्षेत्र के लिए अंतिम परामर्श बैठक पटना में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सहकारिता मंत्रालय और Tribhuvan Sahkari University ने संयुक्त रूप से D.N.S. Regional Institute of Cooperative Management (RICM), Patna में किया। बिहार के प्रतिनिधि बैठक में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए, जबकि झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिभागियों ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया।
बैठक में Tribhuvan Sahkari University के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. पी. सिंह, सहकारिता मंत्रालय के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार, बिहार के Registrar of Cooperative Societies सहित अन्य वरिष्ठ हितधारक उपस्थित रहे।
चर्चा का मुख्य फोकस सहकारी क्षेत्र की प्रशिक्षण जरूरतों, competency-based learning, certification, entrepreneurship, digital skills, PACS diversification और संस्थागत क्षमता को मजबूत करने पर रहा। NABARD, NCDC, IFFCO, COMFED, JEEViKA, DCCBs, प्रशिक्षण संस्थानों और प्राथमिक सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए।
सभी पांच क्षेत्रीय परामर्शों से प्राप्त सिफारिशों को NCTF के ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा। इस ड्राफ्ट को 4 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में होने वाले National Consultation II में समेकित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सहकार से समृद्धि के विजन के अनुरूप एक कुशल, प्रशिक्षित और भविष्य के लिए तैयार सहकारी कार्यबल विकसित करना है।


