Trending News

सहकार भारती के संस्थापक सतीश मराठे को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पार्ट टाइम सदस्य नियुक्त किया गया सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक और जेसीबी इंडिया के बीच समझौता, मशीनरी खरीदने के लिए ग्राहकों को मिलेगी आसान फाइनेंसिंग सुविधा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांगों और शिकायतों पर विचार करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया मोना-निषाद और सौम्या-रिंकू ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में भारत को अब तक 11 पदक सहकार भारती के संस्थापक सतीश मराठे को वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) का पार्ट टाइम सदस्य नियुक्त किया गया सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक और जेसीबी इंडिया के बीच समझौता, मशीनरी खरीदने के लिए ग्राहकों को मिलेगी आसान फाइनेंसिंग सुविधा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांगों और शिकायतों पर विचार करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया मोना-निषाद और सौम्या-रिंकू ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में 3 गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में भारत को अब तक 11 पदक

कोऑपरेटिव्स यूरोप की 20वीं वर्षगांठ, आर्थिक लोकतंत्र के भविष्य पर मंथन

यूरोप के सहकारी आंदोलन के प्रमुख संगठन कोऑपरेटिव्स यूरोप ने ब्रुसेल्स में अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के समारोहों की शुरुआत की है

Published: 09:00am, 20 Oct 2026

यूरोप के सहकारी आंदोलन के प्रमुख संगठन कोऑपरेटिव्स यूरोप ने ब्रुसेल्स में अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के समारोहों की शुरुआत की है। दो दिवसीय आयोजन में सहकारी क्षेत्र के नेताओं, नीति निर्माताओं और साझेदार संस्थाओं ने पिछले दो दशकों की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ यूरोप की अर्थव्यवस्था में सहकारिता की भविष्य की भूमिका पर चर्चा की।

यह आयोजन यूरोपीय आर्थिक और सामाजिक समिति (ईईएससी) में आयोजित किया गया, जहां आर्थिक लोकतंत्र, सहभागितापूर्ण स्वामित्व और सामाजिक समावेशन को मजबूत करने में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

उद्घाटन सत्र में कोऑपरेटिव्स यूरोप के अध्यक्ष ग्यूसेप्पे गुएरिनी, ईईएससी के एकल बाजार, उत्पादन और उपभोग अनुभाग की अध्यक्ष एंटजे गेर्स्टीन और कोऑपरेटिव्स यूरोप की निदेशक एग्नेस मैथिस ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने बदलते आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में सहकारी मॉडल की बढ़ती प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक परिचर्चा में इस बात का आकलन किया गया कि यूरोपीय स्तर पर सहयोग और नेटवर्किंग ने सदस्य सहकारी संस्थाओं के विकास, नीति प्रतिनिधित्व और बाजार में उनकी स्थिति को किस प्रकार प्रभावित किया है।

इस अवसर पर पहली बार कोऑपरेटिव्स यूरोप वर्षगांठ पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों के माध्यम से सहकारी आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रयासों को सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक स्वामित्व, सदस्य भागीदारी, सामुदायिक जुड़ाव और सामाजिक एकजुटता सहकारी मॉडल की प्रमुख ताकतें हैं। बढ़ती आर्थिक अनिश्चितताओं और सामाजिक चुनौतियों के बीच सहकारी संस्थाएं अधिक समावेशी, लोकतांत्रिक और टिकाऊ आर्थिक व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Jitendra