Trending News

केंद्र सरकार ने थियागराजन एस.एम. और प्रवीण कुमार तिवारी को सहकारिता मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया भारत-जापान के बीच डेयरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, डेयरी सहकारी समितियों के जरिए 1,000 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट स्थापित करने की योजना पर जोर यूपी में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 तक बढ़ी NVS एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए अब 22 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, महिला दर्शकों को फ्री एंट्री केंद्र सरकार ने थियागराजन एस.एम. और प्रवीण कुमार तिवारी को सहकारिता मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया भारत-जापान के बीच डेयरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, डेयरी सहकारी समितियों के जरिए 1,000 कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट स्थापित करने की योजना पर जोर यूपी में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 तक बढ़ी NVS एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए अब 22 अक्टूबर 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच, महिला दर्शकों को फ्री एंट्री

UP सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 का आयोजन संभावित रूप से 20 दिसंबर 2026 को किया जाएगा

Published: 12:35pm, 16 Oct 2026

उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल सोसाइटी ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 6 और 9 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

जो अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 2,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थी शाम 5 बजे तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027-28 का आयोजन संभावित रूप से 20 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। हालांकि, परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना और प्रवेश विवरणिका देखने की सलाह दी गई है।

यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाना होगा। वेबसाइट के ‘Open Application’ सेक्शन में उपलब्ध नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk